• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम-कृष्ण का अपमान करने वालों को वोट की ताकत से औकात पर ला दीजिए : योगी

Writer D by Writer D
07/05/2024
in उत्तर प्रदेश, सीतापुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आप नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में हैं। कई पीढ़ियां जिस कार्य को नहीं देख पाईं, उसे हम सबने अपनी आंखों से देखा। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बन गया, लेकिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने बयान दिया है कि राम मंदिर का निर्माण बेकार हुआ है। यही बयान अगर वह किसी मुसलमान के खिलाफ दिये होते तो मुसलमान बर्दाश्त नहीं करता लेकिन आपके लिए उनके मन में जो भी आ जाए, वह बोल देंगे। क्या आप यह बर्दाश्त कर पाएंगे। सीएम ने आह्वान किया कि जो राम-कृष्ण व आस्था का अपमान कर रहे हैं, उन्हें चुनाव में वोट की ताकत दिखा दीजिए और औकात पर ला दीजिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को सेउता-बिसवां रोड पर आयोजित जनसभा में सीतापुर के सांसद व 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को फिर से जिताने की अपील की। सीएम ने बिना नाम लिए सपा को चेताया कि यह लोग सत्ता से कोसों दूर हैं। चुनाव के बाद इनकी गर्मी अपने आप ठीक हो जाएगी।

रामभक्तों की मौत पर खुशी और माफिया की मौत पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि सपा नौजवानों के हाथों में तमंचे देती थी। हमने उन्हें टैबलेट दे दिया। अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं तो माफिया-अपराधियों का रामनाम सत्य की यात्रा भी निकल रही है। सपा के लोग रामभक्तों पर गोली चलाते हैं और आतंकियों की आरती उतारते हैं। उनके मुकदमे वापस लेते हैं। रामभक्तों के निधन पर खुशी मनाते हैं और माफिया की मौत पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं।

सर्वाधिक आवास व शौचालय सीतापुर में बने

सीएम (CM Yogi) ने सीतापुर व सेवता के नागरिकों के प्रति अपना लगाव प्रदर्शित किया। बोले कि यह जनपद भाजपा प्रत्याशियों के लिए शुभ है। जब भी मेरा आगमन हुआ है तो आपका आशीर्वाद भाजपा प्रत्याशियों को मिला। आपके आशीर्वाद से ज्ञान तिवारी विधायक बने और सांसद राजेश वर्मा के साथ मिलकर बाढ़ की समस्या के समाधान में लगभग पूरी सफलता प्राप्त कर ली है। देश में गरीबों को सबसे अधिक आवास व शौचालय सेवता विधानसभा और सीतापुर जनपद को मिला। सर्वाधिक किसान सम्मान निधि का लाभ सीतापुर जनपद को मिला है। आपने अच्छे जनप्रतिनिधियों को चुना है, इसलिए आपका जनपद विकास की मुख्यधारा के साथ जुड़ा है। यहां गरीब कल्याणकारी योजनाएं भी खूब आ रही हैं।

जल्द ही सीतापुर में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश में हाइवे बन रहे हैं। नमो भारत, वंदे भारत, अमृत भारत ट्रेनें चल रही हैं। एक्सप्रेसवे के साथ-साथ सीतापुर में हमारी सरकार ने नैमिषारण्य का भव्य पुनरुद्धार किया है। अब हम सीतापुर को इलेक्ट्रिक बस से जोड़ने की कार्रवाई बढ़ा रहे हैं। यहां की सभी समस्याओं का निदान कर रहे हैं। सीएम योगी ने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान के हिमायती लोगों को बताइए कि भारत को तोड़कर बने पाकिस्तान में लोग भूखों मर रहे हैं। एक किलो आटा के लिए छीनझपटी हो रही है और भारत 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है।

गरीबों की पीड़ा के साथ खड़े हैं हमारे विधायक-सांसद

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि हमारे विधायक व सांसद गरीबों की पीड़ा के साथ खड़े हैं। इन लोगों ने इलाज के लिए शासन से गरीबों को सुविधाएं और पैसे उपलब्ध करवाए हैं। सपा-कांग्रेस के समय यह पैसा गरीबों को नहीं देते थे, बल्कि बांट लेते थे। लेकिन उप्र सरकार बेटी के जन्म से लेकर शादी-विवाह के योग्य होने तक का खर्च उठा रही है। भाजपा गरीब कल्याणकारी योजना, सुरक्षा, विकास व सम्मान दे रही है। पीएम मोदी ने तीन करोड़ ड्रोन दीदी लखपति दीदी के रूप में बनाने का संकल्प लिया है। डबल इंजन सरकार इन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का कार्य करेगी।

सीतापुर का लाल शहीद हो गया और सपाई आतंकवादियों का समर्थन करते हैं

सीएम (CM Yogi)  ने सीतापुर वासियों से भावनात्मक संवाद भी स्थापित किया। बोले कि परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडेय यहां की माटी का लाल है। उन्होंने भारत के लिए कारगिल में विजयश्री का वरण किया और दुश्मनों के छक्का छुड़ाते हुए बलिदान हो गए। यह कांग्रेसी-सपाई आतंकवादियों, गोहत्या का समर्थन और राम मंदिर का विरोध करते हैं। आपको ऐसे लोगों का समर्थन नहीं करना है। कांग्रेस, सपा व इंडी गठबंधन देश की बीमारी है। इस बीमारी को जितनी जल्दी दूर करेंगे, उतना जल्दी भारत विकसित बनेगा।

भिखमंगे पाकिस्तान का नारा लगाने वाले वहीं जाकर भूखों मरें : सीएम योगी

इस अवसर पर संत प्रेमदास जी महराज, सांसद व भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा, विधायक ज्ञान तिवारी, निर्मल वर्मा, आशा भदौरिया महमूदाबाद, पूर्व विधायक सुनील वर्मा समेत कई संतजन भी मौजूद रहे।

Tags: cm yogiloksabha elections 2024sitapur newsYogi News
Previous Post

भिखमंगे पाकिस्तान का नारा लगाने वाले वहीं जाकर भूखों मरें : सीएम योगी

Next Post

नए आपराधिक कानून लागू करने के लिए हरियाणा पूरी तरह से तैयार: मुख्य सचिव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
TVSN Prasad

नए आपराधिक कानून लागू करने के लिए हरियाणा पूरी तरह से तैयार: मुख्य सचिव

यह भी पढ़ें

Saddam

माफिया अशरफ के साले सद्दाम को एसटीएफ़ ने दबोचा, घोषित था एक लाख का इनाम

28/09/2023
Governor Anandiben and CM Yogi

राज्यपाल और सीएम के सुरक्षा में तैनात 102 पुलिसकर्मियों को हटाने के निर्देश, ये है बड़ी वजह

12/08/2024
Satyendra Jain

सत्येंद्र जैन की बढ़ीं मुश्किलें, राष्ट्रपति ने दी इस मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी

18/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version