क्राइमछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

नारायणपुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, एक जवान घायल

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर (Narayanpur) में पुलिस और नक्सलियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ की खबर है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में आठ नक्सली (Naxalites) मारे गए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़ में आठ नक्सली (Naxalites)  मारे गए हैं। मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की भी खबर है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नारायणपुर में नक्सली मुठभेड़ में 7 माओवादी ढेर, 10 से ज्यादा घायल

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर जिले के माड़ में पिछले दो दिनों से सुरक्षा बलों और नक्सलियों (Naxalites) के बीच मुठभेड़ चल रही है। संयुक्त ऑपरेशन में नारायणपुर-कोंडागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं बटालियन बल शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button