शिक्षा

IAF अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

12वीं पास कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। भारतीय वायु सेना ने आज, 8 जुलाई से अग्निवीरवायु (IAF Agniveer vayu) इंटेक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुर कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 28 जुलाई रात 11 बजे तक है। कैंडिडेट इस बात का ध्यान रखें कि केवल ऑनलाइन मोड में किए गए आवेदन ही मान्य होंगे।

अग्निवीरवायु (IAF Agniveer vayu) पदों पर भर्ती लिखित परीक्षा के जरिए होगी। अभ्यर्थी आवेदन से पहले जारी नोटिफिकेशन के जरूर चेक करें। नियमानुसार किए गए आवेदन ही मान्य होंगे। आइए जानते हैं कि आवेदन की योग्यता क्या मांगी गई है और अप्लाई करने के लिए उम्र सीमा क्या होनी चाहिए।

योग्यता

फिजिक्स और मैथ्स से 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा 50 फीसदी नंबरों से पास करने वाले युवा अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही अंग्रेजी में भी 50 फीसदी नंबर होने चाहिए। वहीं इसके अलावा इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/सूचना प्रौद्योगिकी) में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में 50 प्रतिशत नंबरों के साथ सफल अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते हैं।

उम्र

अप्लाई करने वाले अभ्यर्थी का जन्म उम्र 3 जुलाई 2004 और 3 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए। अप्लाई करने की डेट पर कैंडिडेट की उम्र 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए अविवाहितम महिला और पुरूष अभ्यर्थी की अप्लाई कर सकते हैं। वहीं महिला कैंडिडेट्स को चार साल की अवधि के दौरान गर्भवती न होने का अतिरिक्त वचन देना होगा।

IAF Agniveer vayu ऐसे करें अप्लाई

– IAF की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
– होम पेज पर दिए गए कैंडिडेट लाॅगिन टैब पर क्लिक करें।
– अब डिटेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन करें।

Bihar B.Ed CET 2024 में प्रीति ने किया टॉप, यहां रोल नंबर से करें चेक

– डाक्यूमेंट अपलोड करें और सबमिट करें।

चयन

अग्निवीरवायु (IAF Agniveer vayu) इंटेक भर्ती के तहत अभ्यर्थियों को चयन लिखित परीक्षा आदि प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 18 अक्टूबर को किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी भारतीय वायु सेना की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञापन को चेक कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button