• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ की शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी के संकेत

Writer D by Writer D
25/07/2024
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) ने आज लगातार दूसरे दिन कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की है। आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक 0.75 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ खुले। हालांकि कारोबार शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही खरीदारों का सपोर्ट मिल जाने के कारण शेयर बाजार (Share Market) निचले स्तर से रिकवरी करता नजर आया। लेकिन बाजार में बिकवाली का दबाव इतना अधिक है कि दोनों सूचकांक लगातार लाल निशान में ही बने हुए हैं। पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.53 प्रतिशत और निफ्टी 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से टाटा मोटर्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, लार्सन एंड टूब्रो, ओएनजीसी और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 3.21 प्रतिशत से लेकर 0.50 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, श्रीराम फाइनेंस और टाइटन कंपनी के शेयर 5.94 प्रतिशत से लेकर 1.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market)  में 2,216 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 891 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,325 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 9 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 21 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान में और 36 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई के सेंसेक्स ने आज 606.77 अंक टूट कर 79,542.11 अंक के स्तर से कारोबार (Share Market) की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव पड़ने के कारण ये सूचकांक लुढ़क कर 79,477.83 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में मामूली सुधार होता नजर आया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 425.81 अंक की कमजोरी के साथ 79,723.07 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

UP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई का निफ्टी आज 182.55 अंक की गिरावट के साथ 24230.95 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक गिर कर 24,210.80 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण इस सूचकांक की चाल में सुधार होता हुआ नजर आने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10 बजे निफ्टी निचले स्तर से करीब 90 अंक की रिकवरी करके 114.10 की कमजोरी के साथ 24,299.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 280.16 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,148.88 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 65.55 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,413.50 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Diary Hindi NewsBusiness Diary News in HindiBusiness news in hindiniftysensexSensex opening bellshare market news and updatesshare market opening
Previous Post

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, 3 की मौके पर मौत

Next Post

केजरीवाल की कम नहीं हो रही मुश्किलें, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Writer D

Writer D

Related Posts

Gautam Singhania
Business

स्पीडबोट पलटने से उद्योगपति गौतम सिंघानिया घायल, मुंबई में इलाज जारी

21/03/2026
Gold
Business

सोना के बढे दाम, चांदी ने भी तरेरी आंखें

18/03/2026
Dubai
Business

Dubai फ्लाइट्स पर नई पाबंदियां, यात्रियों के लिए एयरलाइंस की ट्रैवल एडवाइजरी

15/03/2026
Toll Pass
Business

1 अप्रैल से से महंगा होगा सालाना टोल पास, जानें जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ

14/03/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

13/03/2026
Next Post
7 MLAs left AAP party before Delhi elections

केजरीवाल की कम नहीं हो रही मुश्किलें, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत

यह भी पढ़ें

सुशील मोदी Sushil Modi

आपदा प्रबंधन के लिए राज्य को चार गुना अधिक मिलेगी राशि : सुशील

04/02/2021
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने बरेली सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

21/06/2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के घर खुशियों ने दी दस्तक, बनी जुड़वा बच्चों की मां

18/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version