शिक्षा

SSC ने 312 पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पद के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार जो इस पद के लिए आवेदन करने में रुचि रखते हैं, वो एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। SSC ने कुल 312 पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसे भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम तारीख 25 अगस्त 2024 है। इस डेट से पहले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

ये डेट्स कर लें नोट:

– ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तारीख: 2 अगस्त से 25 अगस्त 2024 तक
– ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तारीख और समय: 25 अगस्त 2024, रात 11 बजे तक
– ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तारीख और समय: 26 अगस्त 2024, रात 11 बजे तक
– आवेदन सुधार की अंतिम तारीख: 4 सितंबर से 5 सितंबर 2024 तक
– कंप्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर-I): अक्टूबर-नवंबर, 2024

परीक्षा की पात्रता

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, SSC की इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा 01.08.2024 तक 18 से 30 साल है यानी 02.08.1994 से पहले और 01.08.2006 के बाद पैदा न हुए उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हैं। हालांकि ऊपरी आयु सीमा में भी छूट दी गई है।

कैसे होगी परीक्षा?

– SSC जेएचटी भर्ती परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर I कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी और पेपर II लिखित या वर्णनात्मक यानी डिस्क्रिप्टिव मोड में होगा।

– पेपर I में सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी शामिल होगी और पेपर II में अनुवाद और निबंध शामिल होंगे। दोनों पेपर 2-2 घंटे के होंगे।

– पेपर-I में सिर्फ वस्तुनिष्ठ प्रकार यानी ऑब्जेक्टिव टाइप के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

– पेपर I में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी। इसलिए उम्मीदवारों को ये सलाह दी जाती है कि वो प्रश्नों का उत्तर सोच समझ कर दें।

रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, 10वीं पास वालें फटाफट करें अप्लाई

– पेपर-I: SSC ने कहा कि प्रश्न उम्मीदवारों की भाषाओं और साहित्य की समझ, शब्दों, वाक्यांशों और मुहावरों के सही उपयोग और भाषाओं को सही, सटीक और प्रभावी ढंग से लिखने की क्षमता का परीक्षण करने के लिए डिजाइन किए जाएंगे। प्रश्न डिग्री लेवल के होंगे।

– पेपर-II: SSC के मुताबिक, पेपर II में अनुवाद के लिए दो पैसेज होंगे। हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद के लिए एक पैसेज और अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद के लिए एक पैसेज। इसके अलावा हिंदी और अंग्रेजी में एक-एक निबंध होगा, जो अभ्यर्थियों के अनुवाद कौशल और दोनों भाषाओं को सही ढंग से लिखने और समझने की उनकी क्षमता का आंकलन करेगा।

Related Articles

Back to top button