राजनीतिराजस्थानराष्ट्रीय

CM भजनलाल शर्मा की रक्षाबंधन पर शुभकामनाएं

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि भाई-बहन के रिश्ताें की अटूट डोर का यह पर्व न केवल हमारे सांस्कृतिक मूल्यों की प्रगाढ़ता को बताता है बल्कि यह पर्व महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण को लेकर वचनबद्ध है।

CM साय विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma)  ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की कि हम सब मिलकर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, भ्रूण हत्या को रोकने, महिलाओं के प्रति सम्मान रखने व हमारे महान सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लें।

Related Articles

Back to top button