• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेलवे ट्रैक पर मिले अर्धनग्न हालत में RPF जवानों के शव, हत्या की आशंका

Writer D by Writer D
21/08/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजीपुर
0
RPF jawans

Bodies of RPF jawans found on railway track

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। जिले में रेलवे ट्रैक पर दो आरपीएफ जवानों (RPF Jawans) के शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिस तरह से दोनों के शव अर्धनग्न अवस्था में मिले हैं उससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतकों के परिजनों ने भी हत्या कर शव ट्रैक पर फेंके जाने की बात कही है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

पूरा मामला गहमर थानांतर्गत दिल्ली-हावड़ा रूट के रेलवे ट्रैक का है, जहां बीती शाम मिले दो शवों की शिनाख्त मुगलसराय जंक्शन पर तैनात आरपीएफ सिपाहियों (RPF Jawans) के रूप में हुई है। एक आरपीएफ जवान मृतक जावेद खान थाना दिलदारनगर (गाजीपुर) और दूसरा आरपीएफ जवान मृतक प्रमोद कुमार सिंह आरा (बिहार) का निवासी है। पुलिस ने इन दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है।

सूचना पाते ही जावेद खान के परिजन गाजीपुर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पहुंच गए। उनके भाई फैजान ने बताया कि जावेद हम चार भाइयों में इकलौते कमाने वाले थे। जिस तरह से उनका शव अर्धनग्न अवस्था में ट्रैक पर मिला है उससे साफ प्रतीत होता है कि उनकी हत्या की गई है। अब पुलिस और आरपीएफ मुगलसराय घटना की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दोनों सिपाही मुगलसराय से मोकामा ट्रेन से जा रहे थे। घटनास्थल और शवों की स्थिति को देखते हुए परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। एक आशंका यह भी जताई जा रही है कि ट्रेन में मारपीट के दौरान दोनों की हत्या कर शव फेंक दिया गया।

वहीं, पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, उसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा यह एक्सीडेंट है या फिर कुछ और। फिलहाल, मामले में जांच जारी है।

मोकामा के लिए ट्रेन में सवार हुए थे दोनों जवान (RPF Jawans) 

उधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि दिलदारनगर थाना क्षेत्र के देवैथा गांव निवासी मोहम्मद जावेद (40) आरपीएफ में आरक्षी के पद पर तैनात थे। वह छुट्टी पर घर आए थे। सोमवार की देर शाम दिलदारनगर से ट्रेन से वह अपनी पीडीडीयू आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। वहां से जावेद और आरा निवासी आरपीएफ जवान प्रमोद कुमार (36) रात करीब 12.50 बजे ट्रेन से मोकामा के लिए रवाना हुए। लेकिन मंगलवार को आरपीएफ कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि दोनों ट्रेनिंग सेंटर नहीं पहुंचे हैं। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई तो दोनों के शव मिले।

Tags: crime newsGhazipur newsup news
Previous Post

अब जय शाह बनेंगे ICC के बॉस, ये शख्स हुआ रेस से बाहर

Next Post

बुलंदशहर डाकघर के सुपरिटेंडेंट ने गोली मारकर की आत्महत्या, कल ही विजिलेंस टीम ने पोस्ट ऑफिस पर मारा था छापा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Next Post
suicide

बुलंदशहर डाकघर के सुपरिटेंडेंट ने गोली मारकर की आत्महत्या, कल ही विजिलेंस टीम ने पोस्ट ऑफिस पर मारा था छापा

यह भी पढ़ें

Google लाया Disco ब्राउजर, ChatGPT Atlas को देगा सीधी टक्कर, जानें खासियत

Google ने पेश किया Disco ब्राउजर! ChatGPT Atlas को देगा सीधी चुनौती

14/12/2025
CA Foundation May 2026 result released

CA Foundation मई 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

03/07/2026
Groundwater Week-2026

भूजल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी: स्वतंत्र देव

23/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version