शिक्षा

पावर ग्रिड में निकली 1031 पदों पर जाॅब, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

आईटीआई कर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत ही काम की खबर हैं। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के तहत संचालित महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Power Grid) ने अपरेंटिस पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाकर 8 सितंबर 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 20 अगस्त से ही शुरू है।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पावर ग्रिड (Power Grid) आईटीआई/डिप्लोमा/ ग्रेजुएड अपरेंसिट के कुल 1031 पदों पर भर्तियां करेगा। आइए जानते हैं कि किन पदों के लिए क्या योग्यता मांगी गई है और चयन कैसे किया जाएगा।

आवेदन की योग्यता

ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों के लिए कैंडिडेट के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक या बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं डिप्लोमा अपरेंसिट पद के लिए आवेदक के पास संबंधित स्ट्रीम में ती वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। अधिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन को चेक कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?

PGCIL की आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए करियर टैब पर क्लिक करें।
अब अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन करें और एप्लीकेशन फाॅर्म भरें।
डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट करें।

ये करना है अनिवार्य

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले NAPS की वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद ही पावर ग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन करना होगा। डाक या अन्य माध्यमों से किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

चयन प्रक्रिया

शाॅर्टलिस्ट किए गए आवेदकों के डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा और मेरिट के जरिए चयन किया जाएगा। मेरिट शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित स्टाइपेंड दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button