• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस एयरलाइंस ने परोसा ‘हिंदू’ और ‘मुस्लिम भोजन’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Writer D by Writer D
29/08/2024
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Vistara Airlines

Vistara Airlines

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। विस्तारा एयरलाइंस (Vistara Airlines) पर खाने को लेकर सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगा है। दरअसल पत्रकार आरती सिंह टिक्कू (Journalist Aarti Singh Tikku) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल हो गया है। आरती टिक्कू सिंह ने एक पोस्ट में विस्तारा एयरलाइंस (Vistara Airlines)  को टैग करते हुए लिखा कि ‘उनकी फ्लाइट पर क्यों शाकाहारी खाने को ‘हिंदू भोजन’ (Hindu Meal) और मांसाहारी खाने को ‘मुस्लिम भोजन’ (Muslim Meal)  कहा जा रहा है?’

पत्रकार आरती सिंह टिक्कू (Journalist Aarti Singh Tikku) ने नमस्ते @airvistara, आपकी उड़ानों में शाकाहारी भोजन को “हिंदू भोजन” और चिकन भोजन को “मुस्लिम भोजन” क्यों कहा जाता है? आपको किसने बताया कि सभी हिंदू शाकाहारी हैं और सभी मुसलमान मांसाहारी हैं? आप लोगों पर भोजन के विकल्प क्यों थोप रहे हैं? आपको ऐसा करने का अधिकार किसने दिया? क्या अब आप उड़ान में सब्जियों, चिकन और यात्रियों को भी सांप्रदायिक बनाने जा रहे हैं? मैं इस दयनीय व्यवहार से इतना हैरान हूं कि मैंने आपके आदेश की अवहेलना करने के लिए दोनों भोजन बुक कर लिए। @MoCA_GoI कृपया इसकी जांच करें।

Hello @airvistara, why the hell is vegetarian meal called “Hindu meal” and chicken meal called “Muslim meal” on your flights? Who told you that all Hindus are vegetarian and all Muslims are non-vegetarian? Why are you thrusting food choices on people? Who authorised you to do… pic.twitter.com/46w4avU7Vs

— Aarti Tikoo Singh (@AartiTikoo) August 27, 2024

उन्होंने इस मामले को लेकर नागर विमानन मंत्रालय से भी एक्शन लेने की अपील की। इस दौरान टिक्कू ने श्रीनगर से जम्मू तक की अपनी टिकट का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें दिख रहा है कि उन्होंने छोटी अवधि की उड़ान के लिए एक “हिंदू भोजन” और एक “मुस्लिम भोजन” बुक किया था।

लोगों की प्रतिक्रिया

कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने टिक्कू को बताया कि एयरलाइन फूड कोड विस्तारा (Vistara Airlines) द्वारा तय नहीं किए जाते हैं, बल्कि इंडस्ट्री में मानकीकृत होते हैं।

कुपवाड़ा में मुठभेड़, तीन आतंकवादियों के मारे जाने की संभावना

एवियलाज कंसल्टेंट्स के सीईओ संजय लाजर ने लिखा, “सामान्य विमानन भाषा में, हिंदू भोजन (HNML) जरूरी नहीं कि शाकाहारी भोजन हो – यह मांसाहारी भोजन भी हो सकता है जो हलाल नहीं है।” उन्होंने समझाया, “इसी तरह मुस्लिम भोजन (MOML) मांसाहारी भोजन है जो हलाल है।”

जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ की प्रतिक्रिया

जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ संजीव कपूर ने भी इसी तरह की प्रतिक्रिया दी और कहा कि ये मानक अंतरराष्ट्रीय फूड कोड हैं जिसे केवल विस्तारा ही नहीं बल्कि GDS-आधारित एयरलाइंस भी वैश्विक स्तर पर प्रयोग करती है। हालांकि उन्होंने पेचीदा फूड कोड को अपडेट/आधुनिक करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Tags: delhi newsNational newsvistara airlines
Previous Post

कुपवाड़ा में मुठभेड़, तीन आतंकवादियों के मारे जाने की संभावना

Next Post

धूं-धूं कर जली सवारियों से भरी बस, बाल-बाल बचे यात्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi
नई दिल्ली

राहुल गांधी को ‘सुप्रीम’ राहत, इस मामलेमें 20 अगस्त की सुनवाई टली

17/08/2026
Rahul Gandhi-Hemant Soren
झारखंड

झारखंड के छात्रों के समर्थन में राहुल, सोरेन को लिखी चिट्ठी

17/08/2026
Prashant Kishore
Main Slider

PK ने ली विधायक की शपथ, अब लखीसराय के लिए रवाना

17/08/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

17/08/2026
Fire at Tarapith hotel
क्राइम

तारापीठ के होटल में लगी आग, छह श्रद्धालुओं की मौत, अनेक झुलसे

17/08/2026
Next Post
Burning Bus

धूं-धूं कर जली सवारियों से भरी बस, बाल-बाल बचे यात्री

यह भी पढ़ें

फैशन टिप्स

इस तरह के कपड़े पहनेंगी तो दिखेंगी स्लिम

08/01/2025
petrol-diesel price

नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें अपने शहर के रेट

12/01/2021
temple

शिव मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंके जाने के बाद बवाल

16/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version