• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
16/09/2024
in Business
0
Stock Market

Stock Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज सप्ताह के पहले दिन ही तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का मामूली दबाव भी बना, लेकिन इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने की वजह से शेयर बाजार ने रफ्तार पकड़ ली। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक ऑल टाइम हाई का नया रिकार्ड बनाने में सफल रहे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से अडाणी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर 1.71 प्रतिशत से लेकर 1.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, ब्रिटानिया, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, हीरो मोटोकॉर्प और नेस्ले के शेयर 2.36 प्रतिशत से लेकर 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,382 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,392 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 990 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 22 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 8 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 33 शेयर हरे निशान में और 17 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 94.39 अंक की बढ़त के साथ 82,985.33 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण ये सूचकांक गिर कर 82,904.76 अंक तक आया, लेकिन इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने के कारण इसकी चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक अभी तक के सर्वोच्च स्तर 83,184.34 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। हालांकि इसके बाद मुनाफा वसूली का दबाव बनने के कारण इस सूचकांक में गिरावट भी आई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 197.64 अंक की तेजी के साथ 83,088.58 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

नहीं थम रहा भेड़िया का आतंक, आदमखोर ने छत पर सो रहे बच्चे पर किया हमला

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 50.15 अंक की बढ़त के साथ 25,406.65 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने पर ये सूचकांक गिर कर 25,366 अंक के स्तर तक आ गया, लेकिन इसके बाद बाजार में चौतरफा खरीदारी शुरू हो गई। लगातार हो रही लिवाली के कारण थोड़ी ही देर में ये सूचकांक करीब 90 अंक की मजबूती के साथ अभी तक के सर्वोच्च शिखर 25,445.70 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण इसकी चाल धीमी पड़ती नजर आई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 60.50 अंक की तेजी के साथ 25,417 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 71.77 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82,890.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 32.40 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,356.50 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Diary Hindi NewsBusiness Diary News in HindiBusiness NewsBusiness News HindiBusiness news in hindibusiness news inhindiniftysensexSensex opening bellShare Marketshare market news and updatesshare market opening
Previous Post

नहीं थम रहा भेड़िया का आतंक, आदमखोर ने छत पर सो रहे बच्चे पर किया हमला

Next Post

तेज रफ्तार बोलेरो ने नौ लोगों को रौंदा, चार की दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Bank Holidays
Business

Bank Holiday Alert: 24 अक्टूबर से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

22/10/2026
Business

Petrol-Diesel Price: टंकी फुल कराने से पहले चेक करें रेट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

22/10/2026
Business

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी लगातार दूसरे दिन स्थिर

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Business

आज सोना हुआ महंगा या सस्ता? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव

17/10/2026
Next Post
Road Accident

तेज रफ्तार बोलेरो ने नौ लोगों को रौंदा, चार की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

युवक की मौत

झोला छाप के गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत, गुस्साए परिजन शव लेकर पहुंचे डीएम आवास

05/11/2020

गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे PUBG का नया वर्जन, इन फोन पर खेल सकेंगे यूजर्स

11/11/2021
Ram

आरोप झूठा होने पर करेंगे 50 करोड़ का दावा : हनुमानगढ़ी के पुजारी

14/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version