मनोरंजनमहाराष्ट्र

‘भारत आने की सोचना भी मत, वरना तोड़ देंगे…’, PAK एक्टर को मनसे ने की धमकी

मुंबई। पाकिस्तानी फिल्म ‘The Legend of Maula Jatt’ की इंडिया में रिलीज के ऐलान के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेताओं ने धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तानी फिल्म को भारत में रिलीज नहीं होने देंगे। राज ठाकरे की पार्टी के नेता अमय खोपकर ने पाक कलाकारों को धमकी देते हुए कहा कि वो भारत में आकर प्रमोशन के बारे में भी विचार ना करे, वरना उनकी खैर नहीं।

अमय खोपकर ने पाकिस्तान के कलाकारों को हाथ पैर तोड़ने की धमकी दी है। दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ के खिलाफ है और इसे भारत में रिलीज को लेकर विरोध जताया है।

पाकिस्तान की इस फिल्म की दुनियाभर में चर्चा होने से भारतीय फैंस इसकी रिलीज को लेकर उत्सुक हैं। मगर मनसे की इस ऐलान के बाद अब भारत में इस फिल्म की रिलीज पर खतरा मंडरा रहा है।

फवाद खान और माहिरा खान स्टारर फिल्म

‘The Legend of Maula Jatt’ फवाद खान और माहिरा खान स्टारर फिल्म है। फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ 13 अक्टूबर 2022 को पाकिस्तान में रिलीज हुई थी। यह फिल्म उस समय ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और बंपर कमाई भी की थी।

‘खोसला का घोसला’ फेम एक्टर की कार का एक्सीडेंट, ICU में भर्ती

वहीं, यह पाकिस्तानी फिल्म भारत में 2 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली है लेकिन उससे पहले इसको लेकर भारत में सियासी बवाल शुरू हो गया है। वहीं मनसे ने फवाद खान के प्रशंसकों को देशद्रोही बताया है।

Related Articles

Back to top button