• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करेले की कड़वाहट हो जाएगी दूर, अपनाएं ये आसान तरीकें

Writer D by Writer D
29/08/2025
in Categorized
0
Karela

Karela

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अच्छी सेहत के लिए जरूरी हैं कि अपने आहार में अच्छी चीजों को शामिल किया जाए। इनमे से एक हैं करेला (Karela) जो कई गुणों से भरपूर हैं। करेले में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई बीमारियों से आपका बचाव करते हैं। करेले का सेवन सब्जी, जूस, सलाद आदि के तौर पर किया जा सकता हैं। लेकिन कई लोग इस फायदेमंद करेले का सेवन इसके कड़वेपन की वजह से नहीं करते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से करेले (Karela) का कड़वापन दूर किया जा सकता हैं। इसके बाद बच्चे भी करेले खाना शुरू कर देंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में…

ऊपर से छीलें

करेले (Karela) के कड़वापन खत्म करना चाहते हैं तो इसके लिए इसे ऊपर से छीलें। जितनी भी खुरदुरी स्किन इस पर मौजूद होती है सब निकाल दें। क्योंकि इस स्किन में ही कड़वापन होता है। लेकिन इसे फेंके नहीं। बल्कि इसमें थोड़ा सा नमक डालकर धूप में सुखा दें। क्योंकि इसी में सारे पोषक-तत्व होते हैं। अब रात को इसे मसाला में फ्राई करें। इससे करेले में भरने के लिए भरवा तैयार हो जाएगा और यह कड़वा भी नहीं लगेगा। बल्कि इससे करेले का स्वाद और अच्छा हो जाएगा। करेले को काटने से पहले उसे सारे बीज निकाल दें। क्योंकि करेले के बीजों में भी कड़वापन होता है और ये खाने समय मुंह में आते हैं तो मुंह पूरा कसैला हो जाता है।

नमक का प्रयोग

करेला (Karela) औषधीय गुणों से भरपूर होता है लेकिन सिर्फ इसके कड़वेपन की वजह से इससे लोग दूरी बनाकर रखते हैं। आप अगर करेले की सब्जी उसकी कड़वाहट को दूर कर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए करेले को काटकर रातभर के लिए उसमें नमक लगाकर रख दें। करेले बनाने के पहले करेले अच्छी तरह से धो लें और फिर उसकी सब्जी बनाएं। करेले की कड़वाहट बहुत हद तक दूर हो जाएगी।

दही का प्रयोग

दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही में मौजूद तत्व करेले की कड़वाहट को कम करने में भी मददगार होते हैं। करेले (Karela) की कड़वाहट को दूर करने के लिए उन्हें बनाने से पहले छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर कम से कम एक घंटे तक उन्हें दही में भिगोकर रख दें। ऐसा करने से खाते वक्त करेले की सब्जी में कड़वापन महसूस नहीं होगा।

प्याज और सौंफ का इस्तेमाल

अगर आप करेले (Karela) की भुझिया बनाना चाहती हैं तो प्याज और सौंफ का इस्तेमाल करें। क्योंकि करेले की भुझिया तुरंत बनाई जाती है तो उपरोक्त दिए गए टिप्स उस समय काम नहीं आ पाएंगे। ऐसे में करेले के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। फिर तेल में सबस पहले सौंफ डालें और फिर तीन प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े डालें। अब इसे थोड़ी देर फ्राई होने दें। फिर इसमें करेले के छोटे-छोटे टुकड़े और स्वादानुसार नमक डालकर फ्राई कर लें। इससे आपके करेले की भुझिया कड़वी नहीं लगेगी।

मसालों का प्रयोग

करेले (Karela) की सब्जी का कड़वापन कुछ हद तक उसमें अलग-अलग मसालों का प्रयोग कर भी किया जा सकता है। आप अगर करेले की सादी सब्जी बनाते हैं तो इस बार सादी सब्जी बनाने के बजाय उसमें प्याज, सौंफ या मूंगफली का इस्तेमाल करें। सब्जी में इन चीजों के प्रयोग से करेले के कड़वेपन को कम करने में मदद मिलती है।

Tags: cooking hackscooking tipskitchen hackskitchen tips
Previous Post

चटपटा खाने को है दिल, तो ये डिश है बेस्ट ऑप्शन

Next Post

पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कांग्रेस से है जुड़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
Man arrested for making derogatory remark on PM Modi's mother

पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कांग्रेस से है जुड़ा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

पेयजल, सिंचाई व राहत प्रबंधन में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं : मुख्यमंत्री योगी

01/05/2026
suicde

पुलिस कस्टडी से छूटे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

06/09/2020
PM Modi

काशी तेलुगू संगमम को वर्चुअली संबोधित करेंगे पीएम मोदी

28/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version