• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बाल संत’ को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी, मां ने दर्ज कराया केस

Writer D by Writer D
29/10/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Abhinav Arora

Abhinav Arora

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। अभिनव अरोड़ा (Abhinav Arora) को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में उन्होंने सात यूट्यूबर्स के खिलाफ कोर्ट में भी याचिका दायर की है, लेकिन अब अभिनव की मां ने पुलिस में केस दर्ज कराया है कि उनके बेटे को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। अभिनव की मां ज्योति अरोड़ा ने मथुरा कोतवाली पुलिस में इसको लेकर केस दर्ज कराया है। अभिनव की मां से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस भी जांच-पड़ताल में जुट गई है।

अभिनव अरोड़ा (Abhinav Arora) की मां ने मथुरा कोतवाली के एसएचओ को संबोधित करते हुए शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने लिखा, “सर, मेरे नाबालिग बेटे अभिनव अरोड़ा (धार्मिक वक्ता) को इस महीने की शुरुआत से ही 7 यूट्यूबरों के द्वारा ट्रोल किया जा रहा है। उसके ऊपर अभद्र कंटेंट के वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। जिनकी वजह से हमें काफी समय से धमकी भरे कॉल मिल रहे हैं। इतना ही नहीं हमें जान से मारने की धमकी भी मिल रही हैं। इसको लेकर हमने एसएसपी साहब से मुलाकात भी की है।”

उन्होंने शिकायत में बताया कि उन्हें सोमवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से भी धमकी मिली है। उन्होंने वो नंबर भी पुलिस को दिया है, जिसके जरिए अभिनव अरोड़ा को जान से मारने की धमकी मिली है।

अभिनव अरोड़ा (Abhinav Arora) ने पुलिस से की यूट्यूबरों की शिकायत

इससे पहले सोशल मीडिया पर अभिनव (Abhinav Arora) को बदनाम करने का आरोप लगाकर सात यूट्यूबर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। अभिनव की मां ने मथुरा के एसएसपी के पास सात यूट्यूबर्स और अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने एक आपराधिक साजिश के तहत अभिनव अरोड़ा को बदनाम और परेशान करने के लिए ये काम किया है।

इन यूट्यूबर्स ने ऐसे वीडियो बनाए जो जानबूझकर सनातन धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने और अपमानित करने के उद्देश्य से तैयार किए गए थे। परिवार का आरोप है कि इन यूट्यूबर्स ने वीडियो के माध्यम से हिन्दू धर्म की प्रथाओं और विश्वासों के खिलाफ नफरत फैलाने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि इन वीडियोज ने न केवल उनके बेटे की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है बल्कि उसकी दिनचर्या को भी प्रभावित किया है। अभिनव अब बिना डर के अपनी धार्मिक प्रथाओं का पालन नहीं कर पा रहा है और उसे शारीरिक और ऑनलाइन उत्पीड़न का डर सताता रहता है।

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, एक्टर से की ये बड़ी डिमांड

परिवार का दावा है कि इन वीडियोज़ में अभिनव के पिता का मजाक उड़ाया गया, जिससे उनके परिवार की गरिमा और मानसिक शांति बुरी तरह प्रभावित हुई है। इन यूट्यूबर्स के कृत्यों ने परिवार को मानसिक तनाव और आत्महत्या की कगार पर ला दिया है।

Tags: Abhinav Aroracrime newsLawrence Bishnoi Gangmathura news
Previous Post

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, एक्टर से की ये बड़ी डिमांड

Next Post

केरल मंदिर उत्सव में बड़ा हादसा, आतिशबाजी के दौरान 150 लोग जख्मी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

100 टन कृषि कचरे से बनाया टेक्सटाइल फाइबर, अब अमेरिका-कोरिया पहुंचेगा यूपी का हेम्प

28/09/2026
उत्तर प्रदेश

श्रम संहिताएं ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका : अनिल राजभर

28/09/2026
उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में 300 जेन जी-जेन अल्फा के बीच कला-संस्कृति का ‘मुकाबला’

28/09/2026
Mahant Digvijaynath
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रधर्म, शिक्षा और लोक कल्याण को आजीवन समर्पित रहे महंत दिग्विजयनाथ

28/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की प्रशासनिक दक्षता से 30 साल पुराना नजूल भूमि विवाद सुलझा

28/09/2026
Next Post
Explosion during Veerarakavu temple festival

केरल मंदिर उत्सव में बड़ा हादसा, आतिशबाजी के दौरान 150 लोग जख्मी

यह भी पढ़ें

Eid

कल मनाया जाएगा ईद-ए-मिलाद, जानें इसका इतिहास और महत्व

08/10/2022
government nursing colleges

10वीं पास के लिए स्वास्थ्य विभाग में बंपर वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

08/07/2023
Mix Veg Pickle

बनाएं ये खट्टा-मीठा अचार, स्वाद से भरपूर

18/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version