• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिवाली पर बच गई है सोनपापड़ी, तो झटपट बना लें ये टेस्टी डिश

Writer D by Writer D
23/10/2025
in Categorized
0
Sonpapdi Kheer

Sonpapdi Kheer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनपापड़ी (Sonpapdi) एक ऐसी मिठाई है जो खाने से ज्यादा एक दूसरे को तोहफे में देने के काम आती है। खासतौर से दिवाली के दिन तो सोनपापड़ी का ऐसा आदान-प्रदान होता है कि हर घर में इसका बड़ा सा स्टॉक जमा हो जाता है। वैसे भी दिवाली पर बाकी मिठाइयों की भी इतनी भरमार हो जाती है कि बेचारी सोनपापड़ी को कोई पूछता तक नहीं और ये कोने में पड़ी-पड़ी खराब होती रहती है। अगर इस दिवाली फिर से आपके घर सोनपापड़ी का पिटारा जमा हो गया है, तो इसे देखकर मुंह ना बनाएं बल्कि एक ऐसी मजेदार रेसिपी तैयार करें कि सभी घरवाले चट कर जाएं। जी हां आज हम आपको सोनपापड़ी की खीर (Sonpapdi Kheer) बनाने की बड़ी मजेदार और आसान सी रेसिपी बताने वाले हैं, जिसका स्वाद ठीक रबड़ी की तरह लगता है। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। तो चलिए इस रेसिपी को जानते हैं और बेकार पड़ी सोनपापड़ी को ठिकाने लगाते हैं।

सोनपापड़ी खीर (Sonpapdi Kheer) बनाने के लिए सामग्री

सोनपापड़ी (500 ग्राम),

फुल क्रीम दूध(1लीटर),

घी (1चम्मच),

इलायची पाउडर (आधा चम्मच),

कटे हुए काजू (8-10),

कटे हुए बादाम(5-10),

थोड़े से कटे हुए पिस्ता

स्वादानुसार चीनी

ऐसे बनाएं सोनपापड़ी की टेस्टी खीर (Sonpapdi Kheer)

सोनपापड़ी की खीर (Sonpapdi Kheer) बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर, इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता) को डालकर धीमी आंच पर हल्का सा भून लें।

इसके बाद इन्हें एक अलग प्लेट में निकाल कर रख दें।

अब उसी कढ़ाई में 1 लीटर दूध डालें। अब 500 ग्राम सोन पापड़ी को हल्का सा क्रश कर के इसे दूध में डाल दें। गैस की आंच मीडियम रखें और बड़े चम्मच से इसे चलाते रहें।

जब दूध हल्का सा पक जाए तब इसमें आधा चम्मच इलायची पाउडर डाल दें। थोड़ी देर और पकाने के बाद इसमें अपने स्वाद के अनुसार चीनी डाल दें।

इस बात का ध्यान रखें की सोनपापड़ी मीठी होती है तो चीनी की मात्रा ज्यादा ना हो। अगर आप कम मीठा खाना पसंद करते हैं तो चीनी को स्किप भी कर सकते हैं।

खीर को थोड़ी देर पकाने के बाद ऊपर से ड्राइफ्रूट्स डालकर, धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक खीर गाढ़ी ना हो जाए।

इस तरह से आपकी स्वादिष्ट सोनपापड़ी खीर (Sonpapdi Kheer) बनाकर तैयार हो जाएगी।

Tags: Sonpapdi Kheersweet dish
Previous Post

रोटी से मिलेगा खूबसूरत ग्लोइंग स्किन, ट्राई करें ये कमाल का मास्क

Next Post

इस हलवे से कराएं सबका मुंह मीठा, ऐसे करें तैयार

Writer D

Writer D

Related Posts

Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Amritsari Chole
Categorized

चटपटे खाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है ये डिश, तारीफ करते नहीं थकेंगे

21/05/2026
Next Post
besan ka halwa

इस हलवे से कराएं सबका मुंह मीठा, ऐसे करें तैयार

यह भी पढ़ें

Plants

घर में न लगाएं ये 5 पौधे, आती है आर्थिक तंगी!

20/12/2025
Plantation

योगी सरकार अगले पांच साल में लगाएगी 175 करोड़ पौधे

30/05/2022
Suji Scrub

डेड स्किन को गायब कर देगी ये चीज, ऐसे करें इस्तेमाल

18/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version