• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुंभ के कैनवास पर रंग चढ़ाने उतरे यूपी के युवा

Writer D by Writer D
10/11/2024
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को विराट, भव्य और दिव्य बनाने के लिए प्रयागराज में चौबीस घंटे काम चल रहा है। इसी क्रम में रविवार से प्रदेश सरकार के साथ प्रदेश भर के युवा भी ग्राउंड जीरो पर उतर गए हैं। हरित महाकुंभ के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अयोध्या, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कानपुर, कुशीनगर समेत प्रदेश भर के युवा और बच्चे चंद्रशेखर आजाद पार्क में एकत्रित हुए और महाकुंभ (Maha Kumbh) के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए तरह-तरह के चित्र कैनवास पर उकेरे। इसमें महाकुंभ के धार्मिक, सांस्कृतिक महत्व से लेकर इसे स्वच्छ बनाने के मनमोहक चित्र बनाए गए हैं।

एसडीएम, मेला प्राधिकरण अभिनव पाठक के नेतृत्व में प्रयागराज को एक नया स्वरूप देने के लिए पेंट माई सिटी अभियान चलाया गया। इस अभियान में प्रदेश के तमाम कॉलेज के बच्चों के साथ प्रयागराज में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अभिनव पाठक ने बताया कि ग्रीन महाकुंभ के दौरान दुनिया के इस सबसे बड़े सांस्कृतिक महा आयोजन को प्लास्टिक फ्री बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। रविवार से शुरू इस अभियान को हर वीकएंड पर चलाए जाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि हरित महाकुंभ का यह अभियान घर-घर पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में युवा आगे आ रहे हैं।

इस अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा, बच्चे और वृद्ध भी शामिल हुए। हरे भरे पर्यावरण का संदेश देने के लिए प्रदेश भर से आए बच्चों ने प्रकृति संबंधी चित्र बनाए, जो महाकुंभ (Maha Kumbh) के दौरान आने वाले देश विदेश के श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा स्रोत का काम करेंगे।

योगी सरकार की पहल पर प्रयागराज का स्वरूप तेजी से बदलने लगा है। यूनिवर्सिटी और विभिन्न कॉलेजों से पहुंचे छात्रों ने महाकुंभ के दौरान आने वाले लोगों के स्वागत की रूपरेखा तैयार की है। यही नहीं, हरित महाकुंभ के उद्देश्य के तहत गंगा नदी की बेल्ट में पहले चरण में 1,34,364 पौधे लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा अभी भी पौधरोपण का काम लगातार जारी है। महाकुंभ (Maha Kumbh) के दौरान चौतरफा हरियाली के लिए परेड में भी प्लांटेशन का काम चल रहा है।

महाकुंभ (Maha Kumbh) की तैयारी के लिए कॉलेजों में चलेगा अभियान

महाकुंभ (Maha Kumbh) में देश विदेश से आने वाले श्रृद्धालुओं के स्वागत की तैयारी के लिए योगी सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। इसी क्रम में प्रयागराज के तमाम डिग्री कॉलेजों और विद्यालयों में वीकेंड पर सामाजिक सरोकार, वर्कशॉप के अलावा पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने की तैयारी है। ये युवा महाकुंभ को लेकर प्रदेश भर में घर घर लोगों तक दिव्य, भव्य के साथ-साथ स्वच्छ और हरित महाकुंभ की योजना साकार करेंगे।

Tags: maha kumbhPrayagraj News
Previous Post

14 कोसी परिक्रमा: राम नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब

Next Post

यूपी में 10 IAS अधिकारियों का तबादला, रिटायरमेंट से पहले मनोज सिंह पद से हटाए गए

Writer D

Writer D

Related Posts

OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘माता-पिता व गुरु के आशीर्वाद और सरकार की निष्पक्षता से साकार हुए सपने’

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

01 अप्रैल से 18 सितंबर तक आपदाओं से प्रभावित लोगों को दी गई 249.76 करोड़ रुपये की सहायता

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में मेहनत को मिला मुकाम, लगनशील अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

19/09/2026
Next Post
Transfer

यूपी में 10 IAS अधिकारियों का तबादला, रिटायरमेंट से पहले मनोज सिंह पद से हटाए गए

यह भी पढ़ें

SC ने केंद्र से पूछा-किस आदेश पर और कब तक महबूबा मुफ्ती को रखेंगे नजरबंद?

29/09/2020
joint pain

क्‍या 30 की उम्र में ही होने लगा है घुटनों और जोड़ों में दर्द?

15/09/2021
Arrested

महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख की हेरोइन बरामद

20/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version