• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश के पर्यटन स्थल को दीजिए वोट, सीएम ने अयोध्या से महाअभियान का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
20/11/2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के ‘देखो अपना देश- पीपल्स चॉइस 2024’ को उत्तर प्रदेश पर्यटन महाअभियान के रूप में चला रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को अयोध्या से इसका शुभारंभ किया। 25 नवंबर 2024 तक चलने वाले इस कैंपेन में जनसामान्य से लेकर जनप्रतिनिधि और अफसर सहित अन्य लोग राज्य में स्थित अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल को वोट देंगे। साथ ही, सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। महाभियान में सबसे अधिक योगदान देने वाले को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ vने कहा कि उत्तर प्रदेश विश्व पर्यटन के मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। बीते वर्ष 2023 में यहां 48 करोड़ से अधिक पर्यटक आए थे। यानी जितनी यहां की आबादी है उससे लगभग दोगुना पर्यटकों की संख्या। आंकड़े बताते हैं कि प्रभु श्रीराम, श्रीकृष्ण और भगवान बुद्ध की यह धरती देश में सबसे अधिक घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करती है। विदेशी पर्यटकों के आगमन में यह उपलब्धि हासिल करने के निरंतर प्रयास किया जा रहा है। पर्यटकों को विशिष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए पर्यटन स्थलों, सड़क के किनारे होटल, ढाबे, वैवाहिक स्थलों आदि में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी पर तीव्र गति से कार्य हो रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि इसी क्रम में पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के कैंपेन “देखो अपना देश-पीपल्स चॉइस 2024” को उत्तर प्रदेश सरकार महाअभियान के रूप में चला रही है। इसका उद्देश्य प्रदेश के धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, भगवान गौतम बुद्ध से जुड़े स्थल, ऐतिहासिक, प्राकृतिक विरासत आदि सर्वश्रेष्ठ पर्यटक स्थलों के सबंध में आम लोगों की राय जानना है। ताकि इन स्थलों को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जा सके।

अयोध्या नगर निगम की मशीनरी हुई ‘स्मार्ट’, करोड़ों के सफाई मशीन की मिली सौगात

महाभियान के तहत 25 नवंबर तक विद्यार्थी, युवा पर्यटन क्लब के सदस्य, शिक्षक, अधिकारी गण, सभी जनप्रतिनिधि सहित अन्य सभी लोग क्यूआर कोड स्कैन कर पोर्टल पर फॉर्म भर कर अपने पसंदीदा पर्यटन आकर्षण को बताएंगे। इसके साथ ही हाल में कहां घूमे हैं, कहां घूमने की योजना बना रहे हैं। इसी तरह अन्य सूचनाएं दर्ज करनी होंगी। क्यूआर के अलावा सीधे https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf2E3p3XuVhzTRCyVmcqW04QU9V5aXA2D6TnvuTqk5mNsVU3w/viewform पर फार्म भर कर अपने पसंदीदा पर्यटन आकर्षण को बता सकते हैं।

प्रत्येक जिले के प्रमुख स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। यहां सेल्फी लेकर क्यूआर कोड के माध्यम से फोटो और रील्स अपलोड कर सकते हैं। महाभियान में सबसे अधिक योगदान देने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि महाभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को निर्देशित किया गया है। इस अभियान में इन्फ्लुएंसर, ब्लॉगर सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया है, जो अधिक से अधिक योगदान देकर इस महाभियान को सफल बनाएंगे।

Tags: cm yogi
Previous Post

पांच हफ्ते के ‘क्लीन टॉयलेट’ अभियान में शौचालयों को बनायें विश्वस्तरीय: रूपा मिश्रा

Next Post

मां पाटेश्वरी के दरबार में सीएम योगी ने टेका मत्था

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
CM Yogi

मां पाटेश्वरी के दरबार में सीएम योगी ने टेका मत्था

यह भी पढ़ें

Shardiya Navratri

नवरात्रि से पहले घर से निकाल दें ये सामान, वरना मां दुर्गा हो जाएंगी नाराज

12/10/2023
money

जानिए क्या है 7th Pay Commission Matrix, वेतनमान ऐसे होता है निर्धारित

10/12/2020
ekta kapoor

हाई कोर्ट ने खारिज की एकता कपूर की याचिका

13/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version