• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो नाइट क्लबों के बाहर बम ब्लास्ट, इलाके में फ़ैली दहशत

Writer D by Writer D
26/11/2024
in क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Night Clubs

Bomb blast near 2 night clubs in Chandigarh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़ में मंगलवार तड़के दो नाइट क्लबों (Night Clubs) के बाहर धमाका होने की खबर है। संदिग्ध हमलावरों ने सेक्टर 26 स्थित नाइट क्लबों की ओर विस्फोटक फेंके। पहले कहा जा रहा था कि जिस क्लब को निशाना बनाकर विस्फोटक फेंका गया। वह क्लब रैपर बादशाह का था लेकिन पुलिस ने इससे अब इनकार कर दिया है।

कहा जा रहा है कि दो अज्ञात बाइकसवारों ने संदिग्ध विस्फोटक फेंके। संदिग्धों ने मंगलवार तड़के चार बजे के आसपास ये हमला किया। बताया जा रहा है कि ये बहुत ही कम क्षमता का ब्लास्ट था। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

इससे पहले खबर थी कि यह ब्लास्ट रैपर बादशाह के नाइट क्लब (Night Clubs) में हुआ है। लेकिन अब चंडीगढ़ पुलिस ने साफ कर दिया है कि यह ब्लास्ट बादशाह के क्लब Seville में नहीं हुआ है बल्कि De.orra में हुआ है। De.orra के बगल में ही बादशाह का नाइट क्लब Seville है। पुलिस इसे बम भी नहीं कह रही है। पुलिस का कहना है कि उन्हें मौके से जूट की कुछ रस्सियां मिली हैं।

घटनास्थल के वीडियो में क्लब की टूटी हुई खिड़कियां देखी जा सकती हैं। ब्लास्ट की खबर मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से सैंपल्स इकट्ठा करने के लिए बम निरोधक दस्ता और सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैब की टीमें भी मौके पर पहुंची।

150 साल पुराना कानपुर का गंगा पुल नदी में गिरा, आजादी की लड़ाई का गवाह रहा ब्रिज

चंडीगढ़ पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ के नाइट क्लबों (Night Clubs) के बाहर पटाखों में भरे जाने वाले पोटाश के माध्यम से देसी बम बनाकर धमाका करने का प्रयास किया गया। मौके से जूट की कुछ रस्सियां भी बरामद की गई हैं। जिस वक्त धमाका किया गया उस वक्त नाइट क्लब बंद थे। ऐसे में माना जा रहा है कि सिर्फ दहशत फैलाने के मकसद से ही इन धमाकों को किया गया।

सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में इन धमाकों के पीछे नाइट क्लबों के मालिकों में दहशत फैलाकर एक्सटॉर्शन का एंगल होने की आशंका है। चंडीगढ़ पुलिस फॉरेंसिक टीमों की मदद से मामले की जांच कर रही है।

Tags: Chandigarh Newscrime newsHaryana newsNational newsNight clubsecville night club
Previous Post

150 साल पुराना कानपुर का गंगा पुल नदी में गिरा, आजादी की लड़ाई का गवाह रहा ब्रिज

Next Post

एकनाथ शिंदे ने दिया सीएम पद से इस्तीफा, इस दिन हो सकता है नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें: मुख्यमंत्री

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश

02/07/2026
False ceiling collapses at Child PGI Hospital
उत्तर प्रदेश

चाइल्ड PGI अस्पताल में फॉल सीलिंग गिरी, बाल-बाल बचा मासूम

02/07/2026
CM Samrat Choudhary
बिहार

CM सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन

02/07/2026
Next Post
Eknath Shinde

एकनाथ शिंदे ने दिया सीएम पद से इस्तीफा, इस दिन हो सकता है नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान

यह भी पढ़ें

Mrityu Panchak

आज से हुई पंचक की शुरुआत, भूलकर भी न करें ये काम

20/02/2023
Corona

11 IFS अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, FRI संस्थान कंटेनमेंट जोन में तब्दील

25/11/2021

ATM उखाड़ कर ले जाने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

31/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version