• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नोएडा में 34 किसान गिरफ्तार, धरना देने जा रहे थे दलित प्रेरणा स्थल

Writer D by Writer D
05/12/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
34 farmers arrested in Noida

34 farmers arrested in Noida

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में किसानों (Farmers) के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक, 34 किसानों को गिरफ्तार किया गया है। ये किसान बिना अनुमति के धरने पर बैठने के लिए जीरो प्वाइंट से नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल की ओर निकले थे।

वहीं, ग्रेटर नोएडा में एहतियात के तौर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। किसानों (Farmers) ने 2 दिसंबर को नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और साइट को खाली करा लिया।

संयुक्त किसान मोर्चा के सभी किसान दलित प्रेरणा स्थल से मंगलवार को हुई किसानों की गिरफ्तारी और अपनी मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर फ्लाईओवर के नीचे प्रदर्शन पर बैठे हैं। बुधवार रात भी किसान धरने पर थे। किसान दलित प्रेरणा स्थल पर जाने के लिए अड़े हुए हैं और वहीं पर अपना धरना प्रदर्शन करने की बात कह रहे हैं।

कुछ किसानों (Farmers) को किया गया था रिहा

नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर शांति भंग करने के लिए गिरफ्तार किए गए संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को पुलिस ने बुधवार शाम को रिहा कर दिया। पुलिस ने मंगलवार शाम को करीब 160 लोगों की गिरफ्तार किया था। हालांकि कई बुजुर्ग, महिलाओं और बीमार लोगों को जेल के गेट से मुचलके पर ही छोड़ दिया गया था।

किसान नेता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं और जेल से रिहा होने के बाद कई प्रदर्शनकारी यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर जारी किसान पंचायत में शामिल हुए थे, जहां सभी ने धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया।

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर ने लिया संन्यास, केजरीवाल को पत्र लिखकर कही ये बात

किसान नेता सुनील फौजी ने बताया कि नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे 160 से ज्यादा किसानों को मंगलवार को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें से 123 किसानों को पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर की लुक्सर जेल में भेज दिया था। उन्होंने बताया कि कुछ किसानों को मुचलके पर छोड़ा गया था, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

Tags: farmers protest 2.0kisan andolan 2Noida newsup news
Previous Post

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर ने लिया संन्यास, केजरीवाल को पत्र लिखकर कही ये बात

Next Post

उन्नाव रेपकांड के आरोपी कुलदीप सेंगर को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: ए.के. शर्मा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जो प्रदेश की सेवा में जुटे, योगी सरकार ने उनके परिवारों को दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच

15/09/2026
Next Post
Kuldeep Sengar

उन्नाव रेपकांड के आरोपी कुलदीप सेंगर को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

यह भी पढ़ें

इकबाल अंसारी Iqbal Ansari

राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम का न्योता मिला तो जरूर शामिल होंगें : इकबाल अंसारी

21/07/2020
Tractor-Bus Collision

बुलंदशहर : हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, बाइकसवार दो लोगों की मृत्यु

26/01/2021
Job Scam

बरगढ़ पेयजल योजना में करोड़ों का घोटाला, 19 अफसरों समेत 22 के खिलाफ केस दर्ज

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version