धर्मफैशन/शैली

अमावस्या के दिन करें ये काम, मां लक्ष्मी होती है प्रसन्न

सनातन धर्म में अमावस्या (Amavasya) का अत्यधिक धार्मिक महत्व है। अमावस्या के दिन कुछ लोग उपवास रखते हैं और अगले दिन पारण करते हैं। अमावस्या व्रत के दिन कुछ कामों को करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है इन कामों को करने से मां लक्ष्मी व विष्णु भगवान को प्रसन्न कर सकते हैं। इसलिए आइए जानते हैं अमावस्या व्रत के दिन क्या करना चाहिए-

अमावस्या (Amavasya) के दिन क्या करना शुभ माना जाता है?

– पितरों को खुश करने और पितृ दोष से राहत पाने के लिए अमावस्या (Amavasya) का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
अमावस्या के दिन घर के ईशानकोण में घी का दीपक जलाएं। ध्यान रखें की ये दीपक सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक जलता रहे।
– अमावस्या (Amavasya) के दिन दान-पुण्य और श्राद्ध कर्म करने से पितरों को खुश किया जा सकता है। इसलिए किसी गरीब को वस्त्र, फल आदि दान करें।
– अमावस्या (Amavasya) के दिन घर की सुख शांति को बनाए रखने के लिए गाय की सेवा करें। इस दिन पशुओं को भूलकर भी परेशान नहीं करना चाहिए।
– सूर्यास्त होने के बाद दक्षिण दिशा में सरसों के तेल में काला तिल डालकर दीपक जलाएं। इस दिन पितृ स्तोत्र और पितृ कवच का पाठ करने से पितरों का आशीर्वाद मिल सकता है।
– माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुबह पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें। शाम के वक्त तिल के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं और परिक्रमा भी करें।
– अपने घर की नकारात्मकता को दूर भागने के लिए पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाएं या साफ-सफाई करें।
– इस दिन घी के दीपक में केसर और लौंग के 2 दाने डालकर जलाने से माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने और आर्थिक तंगी दूर करने में मदद मिलती है।
– अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए इस दिन 108 बार तुलसी की माला से गायत्री मंत्र का जाप करें।

Related Articles

Back to top button