• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब हाथरस की रेप पीड़िता के परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी, डिप्टी सीएम ने कसा तंज

Writer D by Writer D
12/12/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi), उत्तर प्रदेश के हाथरस के लिए रवाना हुए हैं। राहुल के अचानक हाथरस पहुंचने की खबर से एक बार फिर हाथरस का वह मूलगादी गांव और चंद्रपा थाना चर्चा में आ गया, जहां की 4 साल पहले एक दलित बेटी की मौत ने प्रदेश और देश में सियासी तूफान खड़ा कर दिया था। इससे पहले प्रियंका गांधी के साथ 24 नवंबर को संभल हिंसा में मारे गए पांच लोगों के परिवारों से राहुल गांधी ने मुलाकात की थी।

हाथरस दौरे पर डिप्टी CM का तंज

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की हाथरस दौरे पर तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी हताश हैं, उन्हें यह भी नहीं पता कि हाथरस मामले की CBI जांच हो चुकी है और मामला कोर्ट में चल रहा है। कभी उन्हें संभल जाना है, कभी अलीगढ़ जाना है। उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर, कानून-व्यवस्था के मामले में सबसे बेहतर राज्य बनने की ओर अग्रसर है। वे यहां अराजकता की आग भड़काना चाहते हैं और लोगों को भड़काना चाहते हैं।”

क्या है हाथरस का मामला?

14 सितंबर 2020 को हाथरस के बूलगढ़ी गांव में 19 साल की एक दलित युवती घायल अवस्था में मिली थी। पीड़िता अपनी मां और भाई के साथ स्थानीय चंदपा थाने पहुंचती है, थाने में पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया कि गांव के संदीप ने उसकी बहन के साथ गलत काम किया है। बिगड़ती हालत देख पीड़िता सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

इस घटना के अगले दिन 15 सितंबर को FIR दर्ज करवाई गई, जिसमें लिखा गया कि पीड़िता अपनी मां के साथ चारा काटने गई थी, तभी गांव के युवक संदीप ने आकर उसे घसीटा और गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश की है। पुलिस ने भी इसे पारिवारिक विवाद बताया और दावा किया कि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। मामला तब तूल पकड़ा, जब घटना के 5 दिन बाद 19 सितंबर को पीड़िता ने बयान दिया कि संदीप के साथ दो अन्य लड़के और थे, उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई और जबान काट दी गई।

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या की कोशिश और छेड़छाड़ की धाराओं को बढ़ाया और मुख्य आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया गया। बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को अलीगढ़ से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां 29 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला तब और बिगड़ गया जब पीड़िता का शव गांव पहुंचा और अगले ही दिन तड़के 3 बजे पुलिस की मौजूदगी में घर वालों को दबाव में लेकर अंधेरे में ही अंतिम संस्कार करवा दिया गया।

जांच में सामने आया

पुलिस ने शुरुआती जांच में दावा किया कि मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं है और न ही पीड़िता की जीभ काटी गई और न ही उसकी रीढ़ की हड्डी टूटी है। मामला तूल पकड़ने लगा तो SIT गठित कर जांच के आदेश दे दिए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 अक्टूबर को जांच रिपोर्ट के आधार पर हाथरस के एसपी विक्रांत वीर, डिप्टी एसपी और स्थानीय इंस्पेक्टर चंदपा को सस्पेंड कर दिया। अगले ही दिन इस मामले में CBI जांच के आदेश दे दिए गए।

जांच एजेंसी ने अलीगढ़ जेल में बंद चारों आरोपियों का पॉलीग्राफ और ब्रेन मैपिंग करवाया। 67 दिनों की जांच के बाद 18 दिसंबर 2020 को हाथरस के एससी/एसटी कोर्ट में चारों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। CBI ने इस मामले में गैंग रेप और हत्या की धाराओं में चार्जशीट दाखिल की और 35 लोगों की गवाही करवाई।

2 मार्च 2023 को कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद तीनों आरोपियों लवकुश, रामू रामकुमार, रवि उर्फ रविंद्र सिंह को बरी कर दिया। वहीं, एक आरोपी संदीप सिसोदिया को दोषी मानते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई। कोर्ट में सुनवाई के बाद आरोपी संदीप सिसोदिया को गैर इरादान हत्या और एससी/एसटी एक्ट में दोषी माना गया। सुनवाई के बाद चारों आरोपी में किसी पर भी गैंगरेप का आरोप नहीं सिद्ध हुआ।

Tags: delhi newsHathras rape caseNational newsrahul gandhi
Previous Post

सर्दियों में भी दिखेंगी स्टाइलिश, बस अपनी वार्डरोब में शामिल करें ये Trendy scarf

Next Post

’80 लाख कमाता हूं, 10 लाख दहेज मांगूंगा…’, खास है अतुल सुभाष की सुसाइड नोट की एक-एक लाइन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
उत्तराखंड

रंग लाई उत्तराखंड की नई फिल्म नीति, पांच साल में फिल्म शूटिंग पर 1,759 करोड़ रुपये खर्च

23/09/2026
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू

23/09/2026
Next Post
Atul Subhash

'80 लाख कमाता हूं, 10 लाख दहेज मांगूंगा...', खास है अतुल सुभाष की सुसाइड नोट की एक-एक लाइन

यह भी पढ़ें

BB 15: Oops मोमेंट का शिकार हुई शमिता

31/12/2021
Supari

सुपारी के नुकसान तो सुने होगे, इसके ये फायदे आपको चौका देंगे

10/01/2022
CA Suman Kumar

IAS पूजा सिंघल का CA गिरफ्तार, ED ने बरामद किए 19 करोड़ से अधिक रुपए

07/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version