• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

’80 लाख कमाता हूं, 10 लाख दहेज मांगूंगा…’, खास है अतुल सुभाष की सुसाइड नोट की एक-एक लाइन

Writer D by Writer D
12/12/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Atul Subhash

Atul Subhash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। बेंगलुरु में इंजीनियर अतुल सुभाष (Atul Subhash) के सुसाइड का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित ने सुसाइड से पहले अपनी पत्नी निकिता और ससुरालवालों पर कानून का गलत इस्तेमाल करके उसके परिवार को झूठे दहेज मामले में फंसाने का आरोप लगाया था। वहीं, अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है।

दरअसल, अतुल सुभाष (Atul Subhash) को सुसाइड के लिए उकसाने के मामले में उनके भाई ने पत्नी निकिता सिंघानिया, उसकी मां निशा, भाई अनुराग और चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इस मामले में बेंगलुरु पुलिस की एक टीम भी यूपी के जौनपुर भेजी गई है, जो निकिता और उसके परिवारवालों से पूछताछ करेगी। इस बीच निकिता का बयान सामने आया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, निकिता ने दावा किया कि उसकी अतुल से शादी 26 अप्रैल 2019 को हुई थी, लेकिन उसके पति और सास-ससुर दहेज को लेकर नाखुश थे और वे 10 लाख रुपये और देने की मांग कर रहे थे।

निकिता ने कहा, “दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था, जब उसने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा और वह अपने ससुराल में ही रहे, लेकिन मेरे पति और सास-ससुर के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।” निकिता ने यह भी दावा किया कि अतुल उसे शराब पीकर पीटता था और उसकी सारी सैलरी अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर लेता था।

अगर मैं उसे पीटता तो उसकी कोई हड्डी टूटती…

हालांकि, पत्नी को पीटने के आरोपों पर अतुल ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, “अगर मैंने उसे पीटा होता तो उसने कोर्ट में आज तक इसका कोई सबूत या तस्वीर क्यों नहीं पेश की। मैं एक मजबूत कद-काठी का व्यक्ति हूं, अगर मैं उसे पीटता तो उसकी कोई हड्डी टूटती या चोट का निशान होता। क्या उसने कोई तस्वीर दिखाई या इसका कोई गवाह है।” दहेज मांगने के आरोपों का भी अतुल ने जवाब दिया है।

10 लाख रुपये के दहेज की मांग कि ये सबसे हास्यपद आरोप

अतुल ने लिखा, “हमने 10 लाख रुपये के दहेज की मांग कि ये सबसे हास्यपद आरोप है। मेरी पत्नी ने दावा किया है कि जब वह मुझे छोड़कर गई थी तो मैं 40 लाख रुपये सालाना कमाता था और बाद में 80 लाख रुपये सालाना कमाने लगा। ऐसे में जो व्यक्ति 40-80 लाख रुपये कमा रहा है तो क्या वो 10 लाख रुपये की मांग करेगा और इसके लिए उसकी पत्नी और बच्चा उसे छोड़कर चले जाएं।”

मौत की बात किसी बॉलीवुड की कहानी जैसी

बता दें कि निकिता ने साल 2022 में अतुल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें अतुल और उसके परिवार पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। निकिता ने शिकायत में ये भी कहा कि उसके पति और ससुराल वालों की दहेज की मांग के चलते ही उसके पिता की सदमे में मौत हो गई थी।

अतुल सुभाष ने बेटे को लेटर में लिखी ऐसी बात, पढ़कर आप हो जाएंगे भावुक

इसके जवाब में अतुल ने लिखा, “निकिता ने खुद स्वीकारा है कि उसके पिता कई साल से डायबिटीज और दिल की बीमारियों से जूझ रहे थे और डॉक्टरों ने उन्हें कुछ ही महीने का समय दिया था। ऐसे में मेरे और मेरे परिवार द्वारा 10 लाख रुपये की दहेज की मांग करने से उनकी मौत की बात किसी बॉलीवुड की कहानी जैसी है।”

Tags: atul subhash suicide casecrime newsjaunpur newws
Previous Post

अब हाथरस की रेप पीड़िता के परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी, डिप्टी सीएम ने कसा तंज

Next Post

सपा सांसद बर्क बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इस मामले में मिला नोटिस

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
Next Post
Ziaur Rahman Barq

सपा सांसद बर्क बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इस मामले में मिला नोटिस

यह भी पढ़ें

EVM पर मचा घमासान, अखिलेश यादव के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दी सफाई 

09/03/2022

ऑटो सेंटर पर फायरिंग करने वाले दोनों अपराधी गिरफ्तार, भेजा जेल

12/02/2021
Dead Body

5 दिन से किडनैप हुए मासूम की मिली लाश, भाई ने की थी निर्मम हत्या

21/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version