• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

5 दिन से किडनैप हुए मासूम की मिली लाश, भाई ने की थी निर्मम हत्या

Writer D by Writer D
21/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत
0
Dead Body

Kidnapped 6-year-old's dead body found

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत। जिले में 5 दिन पहले किडनैप हुए मासूम बच्चे का शव (Dead Body) एक गड्ढे से बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि बच्चे की हत्या उसी के चचेरे भाई और उसके कुछ दोस्तों ने की है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दादा की पेंशन की रकम हड़पने के लिए पहले तो बच्चे का अपहरण किया। इसके बाद निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर शव गड्ढे में छिपा दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

कोतवाली खेकड़ा क्षेत्र के फखरपुर गांव से 15 दिसंबर की शाम ट्यूशन से लौटते समय 7 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद से पुलिस लगातार बच्चे की तलाश कर रही थी। जंगलों में ड्रोन व डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पा रहा था।

पुलिस ने मासूम का पता बताने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा तक कर दी थी। इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी पुलिस खंगाल रही थी। इसी बीच सीसीटीवी से कुछ ऐसे सुराग मिले, जिससे 5 दिन बाद केस की परतें खुलनी शुरू हो गईं।

पुलिस ने शक के आधार पर चचेरे भाई से की पूछताछ, तब खुला राज

पुलिस ने शक के आधार पर बच्चे के चचेरे भाई को हिरासत में लिया और उससे कड़ी पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि चचेरे भाई ने ही ट्यूशन से लौटते वक्त बच्चे का अपहरण किया था। फिर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके दादा कुछ दिन पहले ही रिटायर हुए थे, जिसमें उनको पेंशन की रकम मिली थी। उसी रकम को हड़पने के लिए उसने यह साजिश रची।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस के साथ सर्च ऑपरेशन में भी रहा, जिससे किसी को उस पर शक न हो। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Tags: baghpat newscrime news
Previous Post

यौन रोग को दूर करेगा तुलसी का पत्ता

Next Post

एक बार फिर बेकाबू हुआ Corona, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
corona

एक बार फिर बेकाबू हुआ Corona, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

यह भी पढ़ें

Yashasvi Jaiswal

यशस्वी ने रचा इतिहास, विदेशी धरती पर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

14/07/2023
चिराग पासवान chirag paswan

आयकर विभाग की छापेमारी से सुशासन बाबू घबराए हुए है : चिराग

02/11/2020
Dawood Ibrahim

खौफ के साये से बाहर निकलीं दाऊद की संपत्तियां, पैतृक गांव की 4 जमीनें बिकीं

19/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version