• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यशस्वी ने रचा इतिहास, विदेशी धरती पर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Writer D by Writer D
14/07/2023
in खेल
0
Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi ) ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार शतक लगाया है। यशस्वी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेमिनिका में डेब्यू किया। उन्होंने  टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार (13 जुलाई) को पहली पारी में शतक जड़ा। यशस्वी ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ 229 रन की साझेदारी की। रोहित 104 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी ने सैकड़ा लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के 17वें बल्लेबाज है।

यशस्वी से पहले पिछली बार डेब्यू टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए शतक लगाया था। उन्होंने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में 105 रन बनाए थे। भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी लाला अमरनाथ थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1933 में 118 रन बनाए थे।

यशस्वी (Yashasvi ) ने रचा इतिहास

यशस्वी की बात करें तो वह डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के तीसरे ओपनर हैं। शिखर धवन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली और पृथ्वी शॉ ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में ऐसा किया था। यशस्वी विदेशी जमीन पर डेब्यू करते हुए पहले ही टेस्ट में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर हैं। इतना ही नहीं वह वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करते हुए शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा ने 2013 में कोलकाता में 177 रन बनाए थे। वहीं, पृथ्वी शॉ ने राजकोट में 2013 में 134 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा और यशस्वी (Yashasvi) ने 450 से ज्यादा गेंदों का किया सामना

भारत के कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर कुल 454 गेंदों का सामना किया। भारतीय ओपनिंग जोड़ी द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने के मामले में मुरली विजय और शिखर धवन की जोड़ी को पीछे छोड़ा। विजय और धवन ने 2015 में फातुल्ला में बांग्लादेश के खिलाफ 407 गेंदों तक एक भी विकेट नहीं गिरने दिया था। वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ की जोड़ी ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में 461 गेंदों का सामना किया था। इस मामले में शीर्ष पर रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी है। दोनों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में 2019 में 492 गेंद खेले थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित-यशस्वी ने रचा इतिहास

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi ) की ओपनिंग जोड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे अधिक रन की साझेदारी करने वाली भारतीय जोड़ी बन गई। दोनों ने सहवाग और संजय बांगर का रिकॉर्ड तोड़ा।  बांगर और सहवाग की जोड़ी ने 2002 में मुंबई में 201 रन की साझेदारी की थी।

लखनऊ की बेटी के इशारे पर चंद्रयान-3 होगा अंतरिक्ष के लिए रवाना, जानिए कौन है ऋतु कारिधाल

सहवाग और जाफर ने 2006 में ग्रॉस आइसेल में 159 रन जोड़े थे। 1978 में सुनील गावस्कर और चेतन चौहान की जोड़ी ने मुंबई में 153 रन की साझेदारी की थी। वहीं, 1976 में गावस्कर और अंशुमान गायकवाड़ की जोड़ी ने किंगस्टन में 136 रन जोड़े थे।

Tags: cricket newsCricket News in HindiInd vs WIRohit Sharmasports newssports news in hindiyashaswi jaiswal
Previous Post

लखनऊ की बेटी के इशारे पर चंद्रयान-3 होगा अंतरिक्ष के लिए रवाना, जानिए कौन है ऋतु कारिधाल

Next Post

156 घंटे के लिए गोरखपुर-लखनऊ हाइवे बंद, राम की नगरी में गूंजेगा हर-हर महादेव का नारा

Writer D

Writer D

Related Posts

Vinesh Phogat
खेल

WFI को फटकार, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की छूट

22/05/2026
hockey
Main Slider

भारतीय हॉकी में मचा हड़कंप, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कोच पर हुई सख्त कार्रवाई

16/05/2026
Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
Next Post
Gorakhpur-Lucknow Highway

156 घंटे के लिए गोरखपुर-लखनऊ हाइवे बंद, राम की नगरी में गूंजेगा हर-हर महादेव का नारा

यह भी पढ़ें

Bribe

नगरपालिका का एक लिपिक घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

06/01/2024
CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ की मिट्टी में गोसेवा और प्रकृति पूजन की भावना गहराई से रची-बसी: मुख्यमंत्री

22/10/2025
Dev Diwali

अलौकिक काशी में भव्य होगी देव दीपावली, जाह्नवी तट पर जगमगाएंगे 10 लाख ‘सितारे’

06/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version