• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लालू जी के बेटे कानून व्यवस्था की बातें करते हैं, लेकिन… अमित शाह ने तेजस्वी को लिया आड़े हाथों

Writer D by Writer D
25/10/2025
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Amit Shah

Amit Shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नालंदा। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) के प्रचार अभियान के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने नीतीश कुमार की धरती नालंदा से बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ सामान्य रहा, तो अगली बार बिहार में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराया जाएगा। शाह ने याद दिलाया कि लालू-राबड़ी सरकार के समय खराब कानून-व्यवस्था के कारण छह चरणों में चुनाव कराना पड़ता था।

नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की जोड़ी ने मिलकर नक्सलवाद को समाप्त किया

खगड़िया और मुंगेर की रैलियों के बाद अमित शाह (Amit Shah) नालंदा पहुंचे और यहां विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने राजद सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लॉ एंड ऑर्डर बिहार की बड़ी समस्या थी। लालू राज में चुनाव छह चरणों में होते थे, जबकि एनडीए की सरकार बनने के बाद यह संख्या तीन चरणों तक पहुंच गई। इस बार मतदान 6 और 12 नवंबर को दो चरणों में होगा। शाह (Amit Shah) ने उपस्थित लोगों से कहा कि “आप सब मिलकर एनडीए की सरकार बनाएँ, अगली बार पूरे बिहार में चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की जोड़ी ने मिलकर नक्सलवाद को समाप्त किया। इस बार गया, औरंगाबाद और शाहाबाद में भी मतदान समय को बढ़ाकर शाम पांच बजे तक किया गया है। उन्होंने बताया कि अपराधग्रस्त बिहार को नीतीश कुमार की सरकार ने सुरक्षित और विकासशील प्रदेश बनाया।

नालंदा की ऐतिहासिक घटनाओं की याद दिलाई

अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि इसी नालंदा में 1998 में दंगे हुए थे, जिनमें निर्दोष लोग मारे गए, धार्मिक स्थल और दुकानों में आग लगाई गई। उन्होंने तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया और कहा कि “लालू जी के बेटे कानून व्यवस्था की बातें करते हैं, लेकिन 2005 की तुलना में 2024 में अपराध में कितनी कमी आई है, यह समझना जरूरी है।”

राष्ट्रीय सुरक्षा में मोदी सरकार की भूमिका

अमित शाह (Amit Shah) ने मोदी सरकार की नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने न सिर्फ बिहार से नक्सलियों को खत्म किया, बल्कि कश्मीर के आतंकियों को भी कड़ा सबक सिखाया। उन्होंने याद दिलाया कि धारा 370 हटाने पर विपक्ष खून की नदियां बहने की धमकी दे रहा था, लेकिन किसी को भी एक पत्थर चलाने की हिम्मत नहीं हुई। शाह ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकियों को ऑपरेशन सिंदूर के तहत कड़ा जवाब दिया गया और उनके ठिकानों पर जाकर कार्रवाई की गई।

Tags: Bihar election
Previous Post

अब इतनी उम्र वाले बच्चों को ही मिलेगा क्लास 1 में एडमिशन, स्कूलों को भेजे गए निर्देश

Next Post

‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047: अब तक प्राप्त हुए 53 लाख से अधिक सुझाव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
उत्तराखंड

रंग लाई उत्तराखंड की नई फिल्म नीति, पांच साल में फिल्म शूटिंग पर 1,759 करोड़ रुपये खर्च

23/09/2026
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू

23/09/2026
Next Post
Viksit UP

‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047: अब तक प्राप्त हुए 53 लाख से अधिक सुझाव

यह भी पढ़ें

CM Dhami

2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

28/11/2025
Sex racket

समाजसेविका महिला नेत्री चला रही थी सैक्स रैकेट, 4 युवतियों समेत 10 गिरफ्तार

08/11/2021
मेयो अस्पताल में 3 दिन में 3 लाख का बिल 3 lakh bill in 3 days in mayo hospital

गोमतीनगर के मेयो अस्पताल में कोरोना मरीज की मौत, 3 दिन में 3 लाख का बिल ,जमकर हंगामा

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version