• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो मंज़िला मकान में लगी भीषण आग, तीन बच्चे समेत चार लोग जिंदा जले

Writer D by Writer D
19/01/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
massive fire

massive fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लोनी। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी में एक घर में आग (Fire) लगने से तीन बच्चों समेत चार की मौत हो गई। जबकि दो झुलस गए हैं। परिवार में चार मौत होने से कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, लोनी कोतवाली क्षेत्र के कंचन पार्क कॉलोनी में रविवार सुबह करीब छह बजे मकान की दो मंजिल में भीषण आग लग गई। आग (Fire) की चपेट में आने से तीन बच्चे जीशान, अयान, शान और महिला गुलबाहर की मौत हो गई।

दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और शवों को बाहर निकाला। आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल सका है। सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मूल रूप से मवाना मेरठ के रहने वाले शाहनवाज और शमशाद लोनी के कंचन पार्क कॉलोनी में करीब 30 साल से रह रहे हैं। दोनों भाई सिलाई का काम करते हैं। शाहनवाज के परिवार में पत्नी गुलबहार दो बच्चे जीशान और अयान हैं। शमशाद के परिवार में उसकी पत्नी आयशा और दो बच्चे शान और जान हैं। यह सभी आठ लोग चार मंजिल के मकान में रहते हैं। शनिवार रात सभी लोग मकान की चौथी मंजिल में दो अलग-अलग कमरों में सोए थे।

पड़ोसी की छत पर कूदकर बचाई जान

सुबह अचानक तीसरी मंजिल में आग लग गई। आग लगने पर पूरे मकान में धुआं फैल गया। धुआं फैलने पर शाहनवाज, शाहनवाज की पत्नी आयशा, शाहनवाज के बेटे जान ने पड़ोसी की छत से कूद कर जान बचाई।

बाकी परिवार के सदस्य अंदर फंस गए। इस पर दोनों भाई फिर वापस अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। आग चौथी मंजिल तक पहुंच चुकी था। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने परिवार के लोगों के साथ मिलकर पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया।

कुछ देर बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस और अग्निशमन विभाग के टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने घर के अंदर फंसे बच्चे और महिला को बाहर निकाल। घटना की सूचना मिलने पर डीसीपी ग्रामीण अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जान पुत्र शमशाद (4), आयशा पत्नी शमशाद (30) घायल हैं। गुलबहार पत्नी शाहनवाज (32), शान पुत्र शमशाद (8), जीशान पुत्र शाहनवाज (7), और अयान पुत्र शाहनवाज (4) की मौत हो गई है।

आग (Fire)  लगने के कारण का नहीं पता चल सका

इस घटना में बचे लोगों ने बताया कि आग कैसे लगी उन्हें जानकारी नहीं है। नीचे वाली मंजिल से धुआं और आग की लपेटें निकल रही थीं। तीसरी मंजिल पर सिलाई मशीन का सामान और कपड़े रखे हुए थे। संभावना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी और पूरे मकान में फैल गई।

Tags: crime newsghaziabad newsup news
Previous Post

गोवंश को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए किसानों को करें प्रेरित: मुख्यमंत्री

Next Post

मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में बेहद करिबियों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Manu Bhaker

मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में बेहद करिबियों की मौत

यह भी पढ़ें

बलरामपुर गैंगरेप balrampur-gang-rape

बलरामपुर गैंगरेप : पीड़िता के साथ हुई हैवानियत देख डॉक्टरों की कांपी रूह, आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

01/10/2020
शताब्दी रॉय को मिला 'बगावत' का इनाम Shatabdi Roy

टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय को मिला ‘बगावत’ का इनाम, मिली ये जिम्मेदारी

17/01/2021
Bada Mangal

हनुमान जी दूर कर देंगे सभी परेशानियां, करें ये उपाय

17/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version