• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ईश्वर योगी जी के साथ, असंभव को बनाते हैं संभव : बिस्वजीत दैमारी

Writer D by Writer D
24/01/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Biswajit Daimary

Biswajit Daimary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भनगर: ईश्वर योगी जी के साथ हैं। यहां के मुख्यमंत्री असंभव को संभव बनाते हैं। ऐसा कहना है असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी (Biswajit Daimary) का। ये बातें उन्होंने शुक्रवार को महाकुम्भ में गोवर्धन पीठाधीश्वर स्वामी अधोक्षजानंद जी के शिविर में यज्ञ और सेवा के अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि जितना सुना था, उससे भी अधिक यहां आकर महसूस कर रहा हूं। महाकुम्भ के दौरान अध्यात्म और संस्कृति से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने इसे जीवन का अनमोल पल बताया। इससे पूर्व उन्होंने महामंडलेश्वर केशव महाराज समेत संगम स्नान भी किया।

ईश्वर की कृपा से संभव हुआ आगमन

बिस्वजीत दैमारी (Biswajit Daimary) ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि वह महाकुम्भ में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन यह ईश्वर की कृपा और आशीर्वाद है कि वह प्रयागराज पहुंचे और यहां के अद्भुत आयोजन का हिस्सा बने। उन्होंने कहा अच्छे काम में योगदान देने का जो अवसर मुझे यहां मिला है, वह मेरे जीवन को धन्य कर देने वाला है।

प्रयागराज आने से पहले बिस्वजीत दैमारी लखनऊ पहुंचे थे, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने उन्हें महाकुम्भ की व्यवस्थाओं और आयोजन से संबंधित जानकारी दी। बिस्वजीत दैमारी ने योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां सचमुच असंभव को संभव किया गया है। इतने बड़े आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करना बेहद कठिन काम है।

पूजा-पाठ और संगम स्नान का अद्भुत अनुभव

महाकुम्भ के दौरान संगम में स्नान और पूजा-पाठ के अनुभव को साझा करते हुए दैमारी (Biswajit Daimary) ने कहा कि यहां की सारी व्यवस्थाएं बहुत शानदार हैं। उन्होंने संगम में स्नान कर जगत मंगल की प्रार्थना की। उन्होंने विशेष रूप से योगी सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि पूजा-पाठ से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी तरह से संचालित हो रही हैं। यह ईश्वर और सीएम योगी का आशीर्वाद है।

महाकुम्भ में भाग लेने के बाद बिस्वजीत दैमारी (Biswajit Daimary) ने इसे अध्यात्म, संस्कृति और आस्था का संगम बताया। उन्होंने कहा कि इस मेले ने न केवल भारतीय संस्कृति को नई ऊंचाइयां दी हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसकी अद्भुत छवि प्रस्तुत की है। अंत में बिस्वजीत दैमारी ने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए मैं सीएम योगी और उनकी टीम को दिल से धन्यवाद देता हूं। यह अनुभव मेरे जीवन का अविस्मरणीय हिस्सा रहेगा।

स्वामी अधोक्षजानंद जी का लिया आशीर्वाद

गोवर्धन पीठाधीश्वर स्वामी अधोक्षजानंद जी ने बताया कि उत्तर-पूर्व भारत के राज्यों की आम प्रजा, जनजातियां, माननीय आचार्य से प्रेम करते हैं और मार्गदर्शन मांगते हैं। जहां कहीं भी अच्छा काम होता है तो वो आते हैं। इसी क्रम में असम के स्पीकर शिविर में आए और यज्ञ किया। उन्होंने यहां दंडी साधुओं को भोजन कराया, स्वयं जमीन पर बैठकर खाना खाया। ये केवल स्पीकर नहीं है, ये असम के ताकतवर समूह बोडो जनजाति के सर्वमान्य नेता भी हैं। बोडो जनजाति हमेशा से महान शिवभक्त रही है। उन्होंने यहां आकर हर हर महादेव का नारा लगाया और सनातन के प्रति अपने समाज की निष्ठा को दिखाया।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025mahakumbh2025
Previous Post

प्रयागराज का महाकुम्भ देख पूरी दुनिया आश्चर्यचकित : जगदीप धनखड़

Next Post

महाकुम्भ में अब साधु-संत भी करेंगे ‘मन की बात’

Writer D

Writer D

Related Posts

BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर धामी सख्त, अस्पतालों-कोचिंग सेंटरों समेत सभी बड़े संस्थानों का होगा ऑडिट

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Next Post
Maha Kumbh

महाकुम्भ में अब साधु-संत भी करेंगे 'मन की बात'

यह भी पढ़ें

योगी सरकार का फैसला, जनरल विपिन रावत के नाम से जाना जाएगा मैनपुरी का सैनिक स्कूल

06/01/2022

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

10/03/2022
mother in law save life

शराबी पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर जान देने जा रही बहू को सास ने सूझबूझ से बचाया

17/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version