• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाल्मीकि संत भी योगी के मुरीद

Writer D by Writer D
05/02/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भनगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) में सभी संप्रदायों की भागीदारी देखने को मिल रही है, जो सीएम योगी (CM Yogi) के एकता के महाकुम्भ को साकार कर रहा है। इसी क्रम में संतों ने वाल्मीकि समाज से जुड़े संत भी इस भव्य महाकुम्भ का श्रेय योगी सरकार को दे रहे हैं। खासतौर पर सीएम योगी के प्रयासों से प्रयागराज में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित किए जाने से समाज के संत खुद को सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अखिल भारतीय महर्षि वाल्मीकि साधु अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा है कि योगी हमारे गुरु भाई हैं। सर्व समाज के विकास के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। वाल्मीकि और रैदासी संत योगी के मुरीद हैं। उन्होंने योगी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) की दिव्यता और भव्यता के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का योगदान अतुलनीय है।

विदेश में बज रहा सनातन का डंका

अखिल भारतीय महर्षि वाल्मीकि साधु अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर बाल योगी स्वामी प्रगट नाथ महाराज (पंजाब) के सानिध्य में महाकुम्भ में विशेष यज्ञ और हवन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें देश-विदेश से आए संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। स्वामी प्रगट नाथ महाराज ने बताया कि भगवान वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा केवल भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इटली, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी वाल्मीकि समाज की गहरी जड़ें हैं।

इन देशों में भगवान वाल्मीकि के मंदिर स्थापित किए गए हैं। जहां नियमित रूप से रामायण पाठ, भजन-सत्संग और लंगर का आयोजन होता है।

विदेशों में रामायण और वाल्मीकि पर शोध

स्वामी जी ने बताया कि इटली में पिछले 12 वर्षों से भगवान राम और वाल्मीकि रामायण पर गहन शोध कार्य चल रहा है। कई विदेशी विद्वान प्राचीन रामायण की पांडुलिपियों और भगवान राम के जीवन पर विस्तृत अध्ययन कर रहे हैं। विशेष रूप से इटली में रविदास समाज और वाल्मीकि समाज के लोग मिल-जुलकर भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए हुए हैं।

दुबई और कुवैत में भी बनाएंगे मंदिर

महामंडलेश्वर ने वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर कहा कि इंग्लैंड में 1920 में वाल्मीकि ज्ञान आश्रम की स्थापना के बाद से ही समाज को जागरूक करने के कार्य निरंतर जारी हैं। कनाडा के टोरंटो में पिछले वर्ष एक नया वाल्मीकि मंदिर स्थापित किया गया है। इसके अलावा दुबई तथा कुवैत में भी ऐसे मंदिरों की स्थापना की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

भगवान वाल्मीकि की मूर्ति और एयरपोर्ट के लिए योगी के प्रति विशेष आभार

प्रयागराज, अयोध्या समेत कई जिलों में भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना और अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट के लिए संतों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। स्वामी प्रगट नाथ महाराज ने कहा कि योगी ने न केवल भगवान राम के मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है बल्कि वंचित समाज के उत्थान के लिए भी अनेक सराहनीय कदम उठाए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वाल्मीकि समाज को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सरकार बेहतर काम कर रही है। इसके लिए अभी और अधिक प्रयास करने चाहिए, ताकि समाज के लोग मुख्यधारा में शामिल होकर देश के विकास में अपना योगदान दे सकें।

सनातन संस्कृति में सभी को एक साथ जोड़ने की शक्ति है

महाकुम्भ (Maha Kumbh) के इस पावन अवसर पर महामंडलेश्वर ने कहा कि गंगा मैया तो सभी की माता हैं। उनके दरबार में सभी एक समान हैं। महाकुम्भ में स्नान का पुण्य सभी को प्राप्त करना चाहिए, क्योंकि यही भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी खूबसूरती है।

इसमें सभी को एक साथ जोड़ने की शक्ति है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) के इस अलौकिक आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया है कि सनातन संस्कृति की जड़ें न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मजबूती से फैली हुई हैं। इसके साथ ही वाल्मीकि समाज इस संस्कृति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Mahakumbh 2025mahakumbh2025
Previous Post

सरकार ‘विकास भी-विरासत भी’ की अवधारणा के साथ कर रही काम : मुख्यमंत्री

Next Post

आस्था और भक्ति के साथ ही मानव कल्याण का भी माध्यम बना महाकुम्भ

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
Main Slider

जेलों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाया जाए: मुख्यमंत्री

25/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कर संग्रह बढ़ाने के साथ ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा, सम्मान और त्वरित समाधान: मुख्यमंत्री

25/05/2026
cm yogi
Main Slider

ग्राम प्रधानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा! चुनाव होने तक बने रहेंगे प्रशासक

25/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जनता की सेवा ही मेरा सर्वोपरि धर्म, नेता नहीं बल्कि बेटा, भाई और मित्र बनकर करता हूँ मदद: उप मुख्यमंत्री

25/05/2026
Next Post
Maha Kumbh

आस्था और भक्ति के साथ ही मानव कल्याण का भी माध्यम बना महाकुम्भ

यह भी पढ़ें

collided

टैंकर से टकराई नेपाली मजदूरों से भरी विंगर, 3 की मौत, CM योगी ने जताया दुख

21/05/2022
iPhone 14

iPhone 14 पर मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट, यहां मिल रही है धांसू डील

24/11/2022
God imprisoned

पुलिस ने हथकड़ी लगाकर भगवान को किया कैद, जानें पूरा मामला

13/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version