Mahakumbh 2025उत्तर प्रदेशक्राइमप्रयागराज

महाकुम्भ में श्री कपि मानस मंडल और उपभोक्ता संरक्षण समिति शिविर में लगी आग, फायर यूनिट ने पाया काबू

महाकुम्भ नगर । महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में सोमवार को श्री कपि मानस मंडल और उपभोक्ता संरक्षण समिति के शिविरों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। फायर सर्विस यूनिट की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के दौरान सुरक्षा और अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसकी मदद से आग की घटनाओं पर तत्काल प्रतिक्रिया और नियंत्रण संभव हो रहा है।

श्री कपि मानस मंडल शिविर में आग, फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई

महाकुम्भ के नोडल और मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह श्री कपि मानस मंडल शिविर के दो टेंट में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन यूनिट ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

सेक्टर 8 में उपभोक्ता संरक्षण समिति शिविर में भी आग पर पाया गया काबू

उन्होंने बताया कि श्री कपि मानस मंडल की आग बुझाने के दौरान फायर यूनिट ने देखा कि सेक्टर 8 में धुआं उठ रहा है। तुरंत मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि उपभोक्ता संरक्षण समिति शिविर में भी आग लगी थी। फायर टीम ने पंपिंग वाहनों से पानी छिड़काव कर आग को पूरी तरह बुझा दिया।

फायर अफसरों की मौजूदगी और त्वरित राहत कार्य

उन्होंने बताया कि आग लगने की दोनों घटनाओं पर फायर स्टेशन कोटेश्वर महादेव के प्रभारी एफएस भारद्वाज अपनी यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का नेतृत्व किया। उनकी त्वरित कार्रवाई से बड़ी जनहानि टल गई। इन दोनों घटनाओं में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फायर सर्विस की तत्परता के कारण आग पर तुरंत काबू पाया जा सका।

Related Articles

Back to top button