• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ में बिताया हर एक क्षण मेरे जीवन का सबसे सुखद अनुभवः जूही चावला

Writer D by Writer D
18/02/2025
in Mahakumbh 2025, मनोरंजन
0
Juhi Chawla

Juhi Chawla

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के अंतर्गत मंगलवार को सीने तारिका जूही चावला (Juhi Chawla) ने त्रिवेणी के पवित्र संगम में स्नान करके खुद का जीवन धन्य माना। जूही चावला ने अपने अनुभव को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि मेरा तो यहां से वापस जाने का मन ही नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह क्षण अद्भुत है, अलौकिक है और इसके लिए हृदय से आभारी हूं। उन्होंने सीएम योगी के कुशल मार्गदर्शन में हुए व्यापक इंतजामों की तारीफ करते हुए पुलिस व स्थानीय प्रशासन को धन्यवाद दिया और जमकर तारीफ भी की।

उल्लेखनीय है कि महाकुम्भ की शुरुआत से ही बॉलीवुड समेत देश-दुनिया के सेलेब्रिटीज महाकुम्भ मेले में सम्मिलित होकर इस दिव्य अलौकिक अनुभव को अनुभूत कर रही हैं। जूही चावला से पहले सुनील शेट्टी, श्रीनिधि शेट्टी, राजकुमार राव, विक्की कौशल, विजय देवरकोंडा, रेमो डिसूजा व मिलिंद सोमन समेत कई दिग्गज सेलिब्रिटीज भी महाकुम्भ में त्रिवेणी स्नान कर आत्मिक-आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त कर चुके हैं।

ठंडी हवाओं के बीच आज की सुबह रही सबसे सुखद सुबह

महाकुम्भ के अवसर पर त्रिवेणी संगम में स्नान करने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला (Juhi Chawla) ने अपना अनुभव साझा करते हुए इसे एक अविस्मरणीय क्षण बताया। उन्होंने कहा कि आज की सुबह मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत सुबह रही। मैंने संगम में पवित्र डुबकी लगाई जो अपने आप में एक अलौकिक अनुभव था।

उन्होंने (Juhi Chawla) कहा कि तीर्थराज प्रयागराज व त्रिवेणी संगम की दिव्यता कुछ ऐसी है कि यहां आकर वापस जाने का मन ही नहीं करता। उन्होंने कहा कि मैं उस जगह को छोड़ना नहीं चाहता था। यह एक अद्भुत और खूबसूरत अनुभव था। उन्होंने कहा कि मैं पुलिस और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने इतनी अच्छी व्यवस्था की। जूही चावला ने अपने विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी महाकुम्भ की यात्रा से जुड़ी तस्वीरें और पोस्ट साझा की हैं।

त्रिवेणी संगम में स्नान करके धन्य हुए शान

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट गानों को गाने वाले सिंगर शान ने भी तीर्थराज प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने मंगलवार को स्नान व पूजन-अर्चन कर अपने जीवन को धन्य माना। शान के अनुसार, त्रिवेणी संगम में स्नान करना एक विशिष्ट आध्यात्मिक अनुभव रहा जो हमेशा के लिए उनकी स्मृतियों में कैद हो गई है।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025mahakumbh2025
Previous Post

शहरी बाढ़ प्रबंधन और जल निकासी पर कार्यशाला का आयोजन

Next Post

देश के 50 प्रतिशत सनातनियों ने लगाई त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी

Writer D

Writer D

Related Posts

Katrina Kaif
मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

11/05/2026
Raja Shivaji
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, कुल घरेलू कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये

06/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Riteish Deshmukh
Entertainment

राजा शिवाजी को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया पर Riteish Deshmukh का बड़ा बयान

06/05/2026
Raghav Juyal Komal Pawaskar
Entertainment

‘इकाई’ में Raghav Juyal और Komal Pawaskar की नई जोड़ी बनी फिल्म की सबसे बड़ी खासियत

04/05/2026
Next Post
Maha Kumbh

देश के 50 प्रतिशत सनातनियों ने लगाई त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी

यह भी पढ़ें

तुलसी विवाह में शामिल करें ये खास सामग्री, नहीं तो अधूरी रह जाएगी पूजा

01/11/2025
Amitabh Bachchan

बिग बी को मिला क्रिकेट विश्व कप 2023 का गोल्डन टिकट

05/09/2023
Good news for Ajay Devgan fans, will soon make a digital debut

अजय देवगन फैन्स के लिए आई खुशखबरी, जल्द डिजिटल डेब्यू करेंगे

11/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version