• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला दिवस विशेष: शक्ति रसोई: सशक्त होती महिलाएं, बदलती ज़िंदगियां

Writer D by Writer D
07/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Shakti Rasoi

Shakti Rasoi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: योगी सरकार की ‘शक्ति रसोई’ (Shakti Rasoi) योजना नारी सशक्तिकरण की एक प्रेरक कहानी बनकर उभरी है। स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के जरिए संचालित यह पहल न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामाजिक पहचान को भी नई ऊंचाइयां दे रही है। प्रदेश के अलग अलग जनपदों में शक्ति रसोई का संचालन करने वाली महिलाओं की कहानियां इस बात का जीता-जागता सबूत हैं कि मेहनत और मौके मिलने पर नारी शक्ति क्या कुछ हासिल कर सकती है।

अनुश्री: निराशा से उम्मीद की राह तक

प्रयागराज नगर निगम परिसर में शक्ति रसोई चलाने वाली अनुश्री की जिंदगी संघर्षों से भरी रही। कोरोना काल में पति की असमय मृत्यु ने उनके सामने अंधेरा ला दिया था। परिवार की जिम्मेदारी संभालने की चिंता के बीच एसएचजी से जुड़कर पापड़ और अचार बनाने का काम शुरू किया। फिर शक्ति रसोई ने उनकी जिंदगी बदल दी। आज वह हर माह 12,000 रुपये कमाती हैं और उनके बच्चे शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों में पढ़ रहे हैं। अनुश्री कहती हैं, “शक्ति रसोई (Shakti Rasoi) ने मुझे सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि सम्मान और पहचान भी दी।”

श्वेता: अनिश्चितता से स्थिरता की ओर

वाराणसी नगर निगम परिसर में शक्ति रसोई संचालित करने वाली श्वेता पांडे के लिए यह योजना जीवन में स्थिरता का पर्याय बनी। पहले उनके परिवार में आय का कोई निश्चित स्रोत नहीं था। पति की कमाई से बस गुजारा चलता था। लेकिन शक्ति रसोई से जुड़ने के बाद हर माह 10,000 रुपये की निश्चित आय ने उनकी चिंताएं खत्म कर दीं। श्वेता बताती हैं, “अब मेरे पति भी अपना व्यवसाय शुरू कर चुके हैं। हमारी मेहनत से परिवार की स्थिति पहले से कहीं बेहतर है।”

कोमल: हिचक से आत्मविश्वास का सफर

अयोध्या में शक्ति रसोई (Shakti Rasoi) चलाने वाली कोमल के लिए यह अनुभव जीवन का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली कोमल को शुरू में घर से बाहर काम करने में हिचक थी। लेकिन एसएचजी और शक्ति रसोई ने उनके डर को दूर कर दिया। आज वह और उनकी टीम हर माह 10,000 से 12,000 रुपये की बचत कर रही हैं। कोमल कहती हैं, “इस कमाई से मैंने घर की मरम्मत कराई। आज मेरा घर और मेरा काम मेरे सम्मान का प्रतीक है।”

चंदा: बेटी के सपनों को पंख

सूडा भवन में शक्ति रसोई (Shakti Rasoi) संचालित करने वाली चंदा की कहानी हर मां के लिए प्रेरणा है। पति की इलेक्ट्रिशियन की कमाई से घर तो चलता था, लेकिन बेटी को उच्च शिक्षा दिलाने का सपना अधूरा लगता था। शक्ति रसोई से जुड़ने के बाद चंदा को हर माह 12,000 से 13,000 रुपये की कमाई होने लगी। वह गर्व से कहती हैं, “यह कैंटीन पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा बिक्री वाली है। अब मैं अपनी बेटी की कोचिंग के लिए पैसे बचा रही हूं। उसका सपना मेरा सपना है, और यह पूरा होगा।”

योगी सरकार का संकल्प: नारी शक्ति को सम्मान

योगी सरकार की शक्ति रसोई (Shakti Rasoi) योजना ने न सिर्फ महिलाओं को रोजगार दिया, बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव की बयार लाई है। यह योजना न केवल स्वादिष्ट भोजन परोस रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सम्मान की नई राह भी दिखा रही है। यह पहल एक बार फिर साबित करती है कि जब नारी को अवसर मिलता है, तो वह समाज की तस्वीर बदल सकती है।

Tags: Lucknow NewsShakti Rasoiwomen day
Previous Post

लखनऊ: पूरी फैमिली ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने समय रहते बचाई जान

Next Post

उत्तर प्रदेश बना टेक्नोलॉजी हब, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश की बाढ़

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

भारी बारिश के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर योगी सरकार अलर्ट

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सख्ती का असर, 2.30 करोड़ की अवैध हेरोइन-स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

26/09/2026
Next Post
Technology

उत्तर प्रदेश बना टेक्नोलॉजी हब, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश की बाढ़

यह भी पढ़ें

shivraj singh chauhan

शिवराज बोले- संबल योजना के हितग्राही शालेय छात्रों से नहीं ली जाएगी परीक्षा फीस

24/11/2020
RBI

RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4 फीसदी पर बरकरार

08/04/2022
Swachh Festival

“स्वच्छ दीपावली, शुभ दीपावली” अभियान देगा त्योहारों पर स्वच्छता का संदेश: ए.के. शर्मा

29/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version