• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी पर निवेशकों का भरोसा कायम, कोरोना काल में मिले 66000 करोड़ के 96 प्रस्ताव

Writer D by Writer D
07/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi congratulated

CM Yogi congratulated

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना महामारी में भी उत्तर प्रदेश पर निवेशकों का भरोसा कायम है। इस आपदा काल में भी यूपी को 66000 करोड़ रुपये के 96 निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनमें से 18 निवेशकों की 16000 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

सरकार के प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि सभी औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी की जाएं और परियोजनाओं का क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया जाए। सीएम योगी ने संबंधित विभागों को निवेशकों के साथ लगातार संपर्क में रहने और उनके निवेश के क्षेत्र से संबंधित नीति के अनुसार उन्हें सब्सिडी सहित हर संभव मदद देने को कहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में निवेश प्रस्तावों को अमली जामा पहनाने की प्रगति की समीक्षा की है। सीएम योगी ने कहा कि कोविड 19 की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी देश-विदेश के निवेशकों ने उत्तर प्रदेश की निवेश अनुकूल नीतियों पर पूरा भरोसा जताया है। औद्योगिक विकास को गति देने और रोजगार का दायरा बढ़ाने के लिए उन्होंने इन निवेश प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने का निर्देश दिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के साथ सभी सावधानियां बरतते हुए उत्तर प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों को संचालित किया जा रहा है। यह भी हिदायत दी कि निवेशकों से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए उन्हें नीति के अनुसार हर संभव सुविधा और प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाए। निवेशकों की सुविधा के लिए पिछले साल अप्रैल में स्थापित की गई डेडीकेटेड हेल्प डेस्क को उन्होंने पूरी सक्रियता से संचालित करने के लिए कहा।

आदित्यनाथ ने कहा कि सूबे को मेडिकल और इंडस्ट्रियल आक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने पिछले माह ‘उत्तर प्रदेश आक्सीजन उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2021’ लागू की है। इस नीति के आकर्षक प्रविधानों के कारण आक्सीजन उत्पादन से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रदेश में संयंत्र स्थापना में रुचि दिखाई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इन कंपनियों के शीर्ष प्रबंधन से संपर्क करते हुए परियोजनाओं को स्थापित करने के लिए हर संभव सहयोग दें।

Tags: cm yogiinvestment in UPinvestors in upup newsYogi News
Previous Post

राम रहीम की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, हालचाल जानने हनीप्रीत पहुंची मेदांता

Next Post

18+ से ऊपर के सभी नागरिकों को भारत सरकार मुफ्त वैक्सीन देगी : PM मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post

18+ से ऊपर के सभी नागरिकों को भारत सरकार मुफ्त वैक्सीन देगी : PM मोदी

यह भी पढ़ें

मांर सीमा पर हमला

म्यामांर सीमा के पास सेना पर IED और गोलियों से हमला, तीन जवान शहीद

30/07/2020
Bihar Teacher

KVS में निकली TGT, PGT समेत इन पदों पर 6900 से ज्यादा वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी

02/12/2022
Drowned

बेतवा नदी में नहाते समय छात्र डूबा

02/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version