• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ: पूरी फैमिली ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने समय रहते बचाई जान

Writer D by Writer D
07/03/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
A family troubled by land dispute attempted suicide

A family troubled by land dispute attempted suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के गौतमपल्ली में एक परिवार ने आत्मदाह (Suicide) की कोशिश की। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बचा लिया। आत्मदाह का प्रयास करने वाले इस परिवार में पति, पत्नी और उनकी दो बेटियां शामिल थीं। यह घटना एक स्कूल के पास हुई, जहां पूरा परिवार आत्मदाह के इरादे से पहुंचा था।

जानकारी के अनुसार, आत्मदाह करने का प्रयास करने वाला परिवार उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर क्षेत्र का रहने वाला है। इस परिवार के मुखिया राजन मिश्रा ने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इस मामले को लेकर वह कई बार स्थानीय प्रशासन और पुलिस से गुहार लगा चुके, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने और लगातार हो रहे शोषण से परेशान होकर उन्होंने आत्मदाह जैसा कदम उठाने का फैसला किया।

परिवार जैसे ही लखनऊ के गौतमपल्ली क्षेत्र में स्कूल के पास आत्मदाह करने की कोशिश करने लगा, वहां पहले से मौजूद पुलिस ने तुरंत उन्हें रोक लिया। पुलिस ने परिवार को समझाकर शांत कराया और उन्हें थाने ले गई।

गौतमपल्ली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार के आरोपों की सत्यता की पुष्टि के लिए प्रतापगढ़ पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

मैं तुमसे नफरत कर सकता था लेकिन…, पत्नी से प्रताड़ित शख्स ने होटल रूम में लगा ली फांसी

राजन मिश्रा और उनके परिवार का आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत कई बार स्थानीय प्रशासन और पुलिस से की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली, जिससे वह निराश होकर आत्मदाह करने के लिए मजबूर हुए। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार की शिकायतों की जांच की जाएगी और अगर उनके आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की जांच जारी है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

अब्बास अंसारी को ‘सुप्रीम’ राहत, गैंगस्टर एक्ट मामले में कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

Next Post

महिला दिवस विशेष: शक्ति रसोई: सशक्त होती महिलाएं, बदलती ज़िंदगियां

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी का निर्णय, मानसिक मंदित संवासियों की अनुदान राशि बढ़ेगी

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

936 ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स संवारेंगे प्रदेश के 1 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र तैयार, सीएम योगी 3 जुलाई को करेंगे लोकार्पण

02/07/2026
Ketan Murder Case
क्राइम

केतन हत्याकांड: सिया गोयल का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, पिता ने कह दी ये बात

02/07/2026
Next Post
Shakti Rasoi

महिला दिवस विशेष: शक्ति रसोई: सशक्त होती महिलाएं, बदलती ज़िंदगियां

यह भी पढ़ें

धमिका प्रसाद का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

श्रीलंका के तेज गेंदबाज धमिका प्रसाद का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

19/02/2021
डिजाइन पर क्यों खर्च होते हैं करोड़ों रुपये, क्या नकल कर नहीं बना सकते दूसरी कार?

डिजाइन पर खर्च होते हैं करोड़ों रुपये, क्या कॉपी कर के नहीं बना सकते दूसरी कार?

27/12/2025
Plumbers

योगी सरकार ने गांव-गांव में उतारी आरेंज फोर्स

22/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version