• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यमुना को साफ रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी…, सीएम सैनी ने उपायुक्तों को दिए आदेश

Writer D by Writer D
16/03/2025
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Saini

CM Nayab Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान यमुना में पलूशन का मुद्दा जोरशोर से उछला था। तब आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर जानबूझकर यमुना में औद्योगिक कचरा बहाने का आरोप लगाया था। वहीं अरविंद केजरीवाल का आरोप था कि हरियाणा सरकार नदी में जहर मिलाकर लोगों को मार देना चाहती है। अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने यमुना नदी को स्वच्छ बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताते हुए इसमें किसी तरह से सीवेज का पानी नहीं छोड़े जाने के आदेश दिए हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि नदी में किसी भी तरह से सीवेज का पानी नहीं छोड़ा जाए। हरियाणा राज्य सूखा राहत और बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शनिवार को नायब सिंह सैनी ने कहा कि यमुना को साफ रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने पानीपत, सोनीपत, पलवल और यमुनानगर जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया कि वे अपने जिलों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करें ताकि दूषित पानी यमुना में नहीं जाए।

सीएम सैनी (CM Nayab Saini) ने अधिकारियों को रेवाड़ी के मसानी बैराज में स्थित सभी 6 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्य पद्धति की जांच करने और उनकी उचित देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को अपने क्षेत्रों में नालों और नहरों की सफाई कराने और मॉनसून के दौरान जलभराव को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण बोर्ड का ध्यान शहरों और गांवों में मजबूत ढांचे तैयार करने और मजबूत बुनियादी ढांचे की स्थापना पर होना चाहिए।

इससे मानसून के सीजन में घरों और खेतों में पानी का बहाव रोका जा सके। मुख्यमंत्री ने राज्य की सभी प्रमुख नहरों की गाद निकालने और पुरानी नहरों की मरम्मत के आदेश दिए हैं। बैठक में हरियाणा राज्य सूखा राहत और बाढ़ नियंत्रण बोर्ड ने बाढ़ नियंत्रण के लिए कुल 352 योजनाओं को मंजूरी दी, जिनकी लागत 657.99 करोड़ रुपये है।

Tags: CM Nayab Saini
Previous Post

लोक कला और लोक कलाकारों के लिए प्रयागराज महाकुम्भ ने प्रदान की संजीवनी

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ किया, एनसीसी कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

Writer D

Writer D

Related Posts

Governor Gurmeet Singh
Main Slider

राज्यपाल ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

09/05/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

09/05/2026
CM Yogi met the Governor
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

09/05/2026
CM Dhami
राजनीति

कुंभ, आपदा और पेयजल योजनाओं के लिए 256 करोड़ की मिली वित्तीय मंजूरी

09/05/2026
Governor Gurmeet Singh reached Kedarnath Dham
Main Slider

केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, श्रद्धालुओं से संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

09/05/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ किया, एनसीसी कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

यह भी पढ़ें

PM Modi

आतंकियों ने भारत की नारीशक्ति को चुनौती दी, बस यही उनके लिए बन गई काल: पीएम मोदी

31/05/2025

मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी : शिवराज

12/11/2020
Akhilesh Yadav

‘क्या सेंसरबोर्ड धृतराष्ट्र बन गया है?’, आदिपुरुष को लेकर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

19/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version