• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिसालः खेलों की बढ़ी प्रेजेंस तो बढ़ने लगी अटेंडेंस

Writer D by Writer D
21/03/2025
in उत्तर प्रदेश, लखीमपुर खीरी, शिक्षा
0
Mission Maidan

Mission Maidan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार “मिशन मैदान” (Mission Maidan) को सफलतापूर्वक अपनाते हुए जिले के एक हजार परिषदीय विद्यालयों में उच्च गुणवत्ता वाले खेल मैदान विकसित किए हैं। इन खेल मैदानों के माध्यम से बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। “मिशन मैदान” (Mission Maidan) के सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखने लगे हैं। जिले का निपुण असेसमेंट रैंक 72वें स्थान से 26वें स्थान पर आ गया है। साथ ही, स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 12% बढ़ गई है। एक साल पहले यह अनुपात 57.24% था, जो अब बढ़कर 69.40% हो गया है।

अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क की सीख

जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि “मिशन मैदान” (Mission Maidan) के अंतर्गत बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम वर्क को विकसित करने के लिए यह पहल की गई थी। जिले के 765 विद्यालयों में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन के खेल मैदान बनाए गए हैं, जबकि 205 विद्यालयों में हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों के मैदान तैयार किए गए हैं।

रूफटॉप इनडोर गेमिंग जोन की भी हुई शुरुआत

खेलों को और बढ़ावा देने के लिए 30 विद्यालयों में रूफटॉप इनडोर गेमिंग जोन विकसित किए गए हैं, जहां बच्चे चेस, कैरम, माइंड गेम, सिमेट्री गेम और टेबल टेनिस खेल सकते हैं। अब लखीमपुर खीरी के परिषदीय विद्यालयों में बच्चे हर सुबह 30 मिनट की खेल गतिविधि से दिन की शुरुआत कर रहे हैं। इससे न केवल उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो रहा है, बल्कि एकाग्रता और सीखने की क्षमता भी बढ़ रही है।

मनरेगा से मिला सहयोग, गांवों में बढ़ा रोजगार

इस योजना को सफल बनाने में मनरेगा और स्थानीय संसाधनों की बड़ी भूमिका रही है। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार मिला, जिससे आर्थिक सशक्तिकरण को भी बल मिला। डीएम की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि जब प्रशासन, समुदाय और सरकार मिलकर काम करें, तो असंभव भी संभव हो सकता है।

“मिशन मैदान” (Mission Maidan) केवल खेल परियोजना नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम वर्क जैसी जरूरी योग्यताओं का विकास करने का सशक्त माध्यम बन गया है। यह उन बच्चों के लिए नई उड़ान लेकर आया है, जिन्हें पहले खेल सुविधाओं का अवसर नहीं मिल पाता था। लखीमपुर खीरी की यह पहल पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन गई है।

Tags: Mission Maidan
Previous Post

अब अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता भी बनेगा प्रदेश का किसान

Next Post

सीएम योगी के हाथों ऋण पाकर खिले युवा उद्यमियों के चेहरे

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UP becomes the state with the youngest bus fleet in the country.
उत्तर प्रदेश

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

26/08/2026
Next Post
Entrepreneurs

सीएम योगी के हाथों ऋण पाकर खिले युवा उद्यमियों के चेहरे

यह भी पढ़ें

Mahesh Gupta

बिलिंग एजेंसियों के खराब परफॉर्मेंस पर अपर मुख्य सचिव ऊर्जा ने लगाई फटकार

22/11/2022

2021 में इन फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में किया राज

31/12/2021
arrested

नौकरी दिलाने के नाम पर तीन सौ लोगों से ठगी करने वाला चढ़ा एसटीएफ़ के हत्थे

05/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version