• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चैत्र नवरात्र पर प्ररेणादायक बेटियों और महिलाओं को समर्पित रहेंगे लखीमपुर खीरी के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स

Writer D by Writer D
29/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखीमपुर खीरी
0
DM Lakhimpur Kheri

DM Lakhimpur Kheri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/लखीमपुर खीरी: प्रदेश की आधी आबादी को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बनाने एवं समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए योगी सरकार विभिन्न योजनाओं के साथ विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रही है। इसी के तहत प्रदेशभर में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप बेटियों और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) ने चैत्र नवरात्र के अवसर पर जिले की प्रेरणादायक आधी आबादी को अपना अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स समर्पित करने का निर्णय लिया है। खीरी का यह निर्णय पूरे प्रदेश में अपने आप में पहला नया इनोवेशन है, जिससे जिले की बेटियों और महिलाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और वह खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगी। इसका उद्देश्य समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उन महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में एक मिसाल कायम की है।

सोशल मीडिया के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं की उपलब्धियों को किया जाएगा साझा

लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri)  की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि प्रदेश की नारी शक्ति को उनका अधिकार और समाज में उनकी हिस्सेदारी को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल है। यही वजह है कि पिछले आठ वर्षों में प्रदेश में महिलाओं की भागाीदारी में बढ़ाेतरी हुई और प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की दिशा में अहम भूमिक निभा रही हैं।

ऐसे में सीएम योगी के नेतृत्व में लखीमपुर खीरी के ऑफिशल सोशल मीडिया हैंडल्स एक्स DM LAKHIMPUR KHERI(@Dmkheri) और फेस बुक पेज DM Lakhimpur Kheri को प्रेरणादायक महिलाओं को समर्पित करते हुए नारी शक्ति को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। डीएम ने बताया कि इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाली महिलाओं की उपलब्धियों को उजागर करना और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिकाओं को मान्यता देना है।

नवरात्र के दौरान रोजाना आठ दिन तक ट्वीट्स के जरिये अपने कार्यों और चुनौतियों को साझा करेगी आधी आबादी

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि महिलाओं की सफलता हमें नारी शक्ति की असीम क्षमता की याद दिलाती है। ऐसे में चैत्र नवरात्र के सभी आठ दिन तक रोजाना ट्वीट्स के माध्यम से महिलाएं अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों, चुनौतियों और उपलब्धियों को साझा करेंगी, जिससे समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

इन महिलाओं द्वारा साझा अपने अनुभव से जिले की अन्य महिलाओं एवं बेटियाें को आगे आने की प्रेरणा मिलेगी। इसके जरिये वह अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होने के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हाेंगी। इसके अलावा पूरे जिले में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

Tags: Lakhimpur Kheri
Previous Post

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक मोड़ पर छत्तीसगढ़: CM साय

Next Post

लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ पर म्यूजियम का निर्माण करेगी योगी सरकार, धनराशि जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, 16 जिलों में तीन महीनों में सभी प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में

20/07/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिना भेदभाव सभी जिलों में निर्धारित शेड्यूल से अधिक की जा रही विद्युत आपूर्ति

20/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आगामी पेराई सत्र से पहले एके शर्मा ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

20/07/2026
Next Post
Rashtra Prerna Sthal

लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ पर म्यूजियम का निर्माण करेगी योगी सरकार, धनराशि जारी

यह भी पढ़ें

Sawan

आज है सावन का तीसरा सोमवार, इस विधि से करें पूजा- अर्चना

05/08/2024
CM Yogi

आतंकवाद कुत्ते की पूंछ, आतंकी जिस भाषा में समझेंगे उन्हें उसी भाषा में जवाब देंगेः सीएम योगी

11/05/2025
CM Dhami

युवाओं के लिए बने रोजगार के अवसर, सीएम धामी की नीति आयोग से मांग

19/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version