उत्तर प्रदेशराष्ट्रीयशिक्षासिद्धार्थनगर

भाजपा की सरकार देशवासियों के लिए वरदान है: मुख्यमंत्री

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र के नगर पंचायत भारत भारी स्थित निजी विद्यालय गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली का बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री होगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर बीती सरकारों के भ्रष्टाचार के कारण शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ था। लेकिन अब डुमरियागंज क्षेत्र में तरक्की और बदलाव देखकर काफी खुशी हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज के डुमरियागंज और पूर्व के डुमरियागंज में काफी अंतर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देशवासियों के लिए एक वरदान है। जिससे राज्य में शिक्षा ,निवेश, रोजगार के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि देश के लोग आज गौरव का अनुभव कर रहे हैं, जिसकी मिशाल हाल ही में महाकुंभ ने इतिहास रच कर पूरे विश्व को बताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि निजी शिक्षा के क्षेत्र में किए जाने वाला यह कार्य क्षेत्र के लिए निश्चित ही एक पुरस्कार के रूप में साबित होगा, उन्होंने अंतिम में कहा कि इस शिक्षा के मंदिर से डुमरियागंज क्षेत्र अलौकिक होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कविता शाह एवं संचालन शिव पति महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अरविंद सिंह ने किया।

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Articles

Back to top button