Business

सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी, जानें जेब पर पड़ेगा कितना असर

लखनऊ। राजधानी सहित कई प्रमुख शहरों में CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। सीएनजी की कीमत में 1 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम जनता और खासकर दैनिक यात्रा करने वाले वाहन चालकों को जेब पर अतिरिक्त भार झेलना पड़ेगा।

अब लखनऊ और आगरा में CNG की नई कीमत 97.75 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है, जो पहले 96.75 रुपए थी। वहीं अयोध्या में भी दरें बढ़ाई गई हैं, हालांकि वहां की नई कीमत अभी अधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई है।

CNG दरों में यह वृद्धि गैस वितरण कंपनी द्वारा गैस आपूर्ति लागत में बढ़ोतरी और ट्रांसपोर्टेशन खर्च के कारण की गई है। हालांकि कंपनी ने इस पर कोई विस्तृत बयान नहीं जारी किया है।

CNG की कीमतों में इस बढ़ोतरी से ऑटो, टैक्सी और सीएनजी वाहनों से यात्रा करने वाले लाखों लोगों की जेब पर असर पड़ने की संभावना है। वहीं परिवहन सेवाओं में किराया बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

IPL के बढ़ते रोमांच के बीच जहीर खान बने पापा, घर में गूंजी बेटे की किलकारियां

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी पर इस बढ़ोतरी का सीधा असर पड़ेगा। कुछ ऑटो चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि लगातार ऐसे ही कीमतें बढ़ती रहीं, तो वे मजबूरी में किराया बढ़ाने पर विवश होंगे।

Related Articles

Back to top button