• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकसित कृषि के बिना विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती: शिवराज

Writer D by Writer D
01/06/2025
in उत्तर प्रदेश, मेरठ, राजनीति
0
Shivraj Singh Chouhan

Shivraj Singh Chouhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/मेरठ: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत रविवार को मेरठ में रहे। उन्होंने दबथुआ विकासखण्ड सुरूरपुर में कृषक वैज्ञानिक संवाद में प्रतिभाग किया। केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि बिना विकसित कृषि के विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। इसी उद्देश्य से 16000 कृषि वैज्ञानिकों को प्रत्यक्ष रूप से अपनी शोध एवं अनुभव किसानों के बीच लाने तथा किसानों की समस्या/अनुभव के आधार पर नवीन शोध हेतु अवसर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने (Shivraj Singh Chouhan) संदेश दिया कि यदि मंत्री, सांसद, वैज्ञानिक, कृषि विभाग पूरे देश में एक टीम के साथ काम करें तो देश का उत्पादन भी बढेगा और किसानों की आय भी बढेगी। साथ ही हम विश्व को भोजन देने में सक्षम भी हो सकेंगे। उन्होंने कृषि वैज्ञानिक सरदार बल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय, मोदीपुरम मेरठ, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, मेरठ को निर्देशित किया कि कृषक वैज्ञानिक संवाद के द्वारा कृषकों का ज्ञानवर्धन किया जाये।

कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, मेरठ के सांसद अरुण गोविल, बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, विधायक गुलाम मोहम्मद, महानिदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद डॉ. मांगीलाल जाट आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर और सुल्तानपुर में भी किया गया कार्यक्रम

जिला सहकारी संघ शाहजहांपुर के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष शाहजहांपुर के द्वारा ग्राम नियामतपुर में किसानों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक, कृषि एवं सहवर्ती विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित होकर कृषकों को संवाद स्थापित किया गया।

विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने ग्राम कटावां विकासखण्ड दूबेपुर, सुल्तानपुर में उपस्थित होकर विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रतिभाग कर कृषकों को प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही केवीके सुल्तानपुर के वैज्ञानिक तथा कृषि-सहवर्ती विभाग के अधिकारियों के द्वारा कृषक वैज्ञानिक संवाद में प्रतिभाग कर कृषकों के साथ कृषि की नवीन तकनीकी पर चर्चा की गई।

वाराणसी व लखनऊ में भी किया गया संवाद

वाराणसी में ग्राम-बरीयासनापुर विकास खण्ड चिरईगांव में अपर कृषि निदेशक, भूमि संरक्षण कृषि विभाग डॉ. रमेश मौर्या के साथ ही वैज्ञानिक तथा कृषि एवं सहवर्ती विभाग के अधिकारियों द्वारा कृषक वैज्ञानिक संवाद में पी0एम0 किसान, फार्मर रजिस्ट्री के साथ कृषि की नवीन तकनीकी पर चर्चा की गई।

लखनऊ के ग्रामसभा करनपुर विकासखण्ड मोहनलाल गंज में संयुक्त कृषि निदेशक, ब्यूरो एके सिंह के द्वारा खेती की नई तकनीकों, धान की सीधी बोआई एवं फसल बीमा साथ ही केन्द्रीय उपोष्ण वागवानी संस्थान, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, लखनऊ के वैज्ञानिक, उप कृषि निदेशक, लखनऊ आदि भी उपस्थित होकर कृषि से संबंधित विषयों पर कृषकों से चर्चा की गई।

रविवार तक 3.25 लाख से अधिक किसानों ने किया प्रतिभाग

प्रदेश के 75 जनपदों में अब तक लगभग 2700 स्थानों पर विभिन्न गणमान्य जनप्रतिनिधि/कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि एवं सहवर्ती विभाग के अधिकारियों के साथ आज चौथे दिन तक लगभग 3,25,000 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया। विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के कुशल संचालन हेतु कृषि निदेशक के द्वारा प्रदेश के 38 अधिकारियों )प्रत्येक अधिकारी) को 2-2 जनपदों में दिनांक 7 जून एवं 8 जून को नामित किया गया।

Tags: shivraj singh chouhan
Previous Post

प्रेरणा मूर्ति हैं वीरांगना अहिल्याबाई होल्करः उपराष्ट्रपति

Next Post

गांव-गांव बनेंगे समृद्ध, क्लस्टर मॉडल से बदलेगी किसानों की तकदीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
Farmers

गांव-गांव बनेंगे समृद्ध, क्लस्टर मॉडल से बदलेगी किसानों की तकदीर

यह भी पढ़ें

Shabri Jayanti

भगवान और भक्त के समर्पण का प्रतीक पर्व है शबरी जयंती, जानिए शबरी से जुड़ी खास बातें

05/03/2021
यूपी शिक्षक भर्ती

जूनियर हाईस्कूलों में 5000 शिक्षकों के पदों पर होंगी भर्तियां

25/07/2020
'Battlegrounds Mobile India' to hit India on June 18

भारत में 18 जून को दस्तक देगा ‘Battlegrounds Mobile India’

01/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version