• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार की पहल पर अमरोहा पुलिस देशभर में बनी साइबर सुरक्षा का केंद्र

Writer D by Writer D
26/06/2025
in अमरोहा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Amroha Police emerges as national cybersecurity hub under Yogi govt’s initiative

Amroha Police emerges as national cybersecurity hub under Yogi govt’s initiative

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश में साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है। योगी सरकार जहां एक ओर साइबर अपराध की रोकथाम के लिए विभिन्न तकनीक को अपना रही है, वहीं जिला स्तर पर पुलिस विभाग द्वारा नवाचार किये जा रहे हैं। इसी के तहत अमरोहा पुलिस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप कार्यक्रम- 2025 (Cyber Security Internship Programe) के जरिये उत्तर प्रदेश के साथ देश के विभिन्न राज्यों के छात्रों को साइबर अपराध (Cyber Crime) की रोकथाम के लिए जागरुक कर रही है। साथ ही उन्हे अपराध पर लगाम लगाने के गुर सिखा रही है। यह कार्यक्रम न केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, बल्कि एक आंदोलन है, एक ऐसा आंदोलन जो युवाओं को सशक्त बनाकर समाज को साइबर सुरक्षित बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश में तकनीक के माध्यम से कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में यह एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।

सामुदायिक पुलिसिंग का नया मॉडल प्रस्तुत कर रही है अमरोहा पुलिस

अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरुप जिले में साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप कार्यक्रम- 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जो 30 जून तक चलेगा। कार्यक्रम में छात्रों को साइबर अपराध (Cyber Crime) पर लगाम लगाने के गुर सिखाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हे लोगों को जागरुक करने का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर के 22 राज्यों के छात्र-छात्राएं भी भाग ले रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति न केवल तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करना है, बल्कि उन्हें डिजिटल प्रहरी के रूप में समाज के बीच तैयार करना भी है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रशिक्षु अपने घर और स्कूलों में जागरूकता फैलाना है। अमरोहा पुलिस की यह पहल सामुदायिक पुलिसिंग का एक नया मॉडल प्रस्तुत कर रही है, जो यह दिखाता है कि पुलिस और समाज साथ मिलकर कार्य करें, तो डिजिटल युग की चुनौतियों से प्रभावी रूप से निपटा जा सकता है।

डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान बन रहा अमरोहा

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने बीते वर्षों में साइबर अपराधों (Cyber Crime) को नियंत्रित करने के लिए विशेष साइबर थाना, साइबर हेल्पलाइन, डिजिटल फ्रॉड ट्रैकिंग सिस्टम और साइबर जागरूकता अभियान जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अब इन प्रयासों में अमरोहा पुलिस की यह अभिनव इंटर्नशिप पहल भी एक बड़ी कड़ी के रूप में जुड़ गई है, जो भविष्य के लिए एक मजबूत और जागरूक डिजिटल समाज के निर्माण में मदद करेगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है। यूपी से 248 प्रतिभागियों के अलावा बिहार (48), राजस्थान (42), दिल्ली (30), हरियाणा (29) सहित महाराष्ट्र, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा और ओडिशा से भी बड़ी संख्या में युवा भाग ले रहे हैं। अमरोहा पुलिस की अभिनव पहल से अमरोहा केवल भौगोलिक रूप से नहीं बल्कि डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में भी एक राष्ट्रीय पहचान बना रहा है।

राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ साइबर लॉ, डिजिटल फॉरेंसिक्स और एथिकल हैकिंग रोकने का दे रहे प्रशिक्षण

इंटर्नशिप कार्यक्रम पूरी तरह नि:शुल्क है और अमरोहा पुलिस द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसके सभी सत्र ऑफलाइन आयोजित किए जा रहे हैं ताकि प्रतिभागियों में अनुशासन और संवाद कौशल को विकसित किया जा सके। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों द्वारा साइबर लॉ, डिजिटल फॉरेंसिक्स, एथिकल हैकिंग, OSINT, डार्क वेब, मोबाइल फॉरेंसिक्स आदि विषयों पर गहन जानकारी दी जा रही है।

इसके अलावा छात्रों को Capture The Flag (CTF) साइबर गेम्स और वास्तविक केस स्टडीज़ के माध्यम से व्यवहारिक अनुभव भी दिया जा रहा है, जिससे वे जमीनी स्तर पर साइबर अपराध की जांच प्रक्रियाओं को समझ सकें।

Tags: Amroha newsamroha policeYogi News
Previous Post

स्किल्ड युवा यूपी को बनाएंगे देश और दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब

Next Post

हरित उत्तर प्रदेश के लिए योगी सरकार ने बढ़ाया दूरदर्शी कदम

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
Sapling

हरित उत्तर प्रदेश के लिए योगी सरकार ने बढ़ाया दूरदर्शी कदम

यह भी पढ़ें

mukesh ambani

कोरोना आधुनिक इतिहास में सबसे विध्वंसकारी घटना : मुकेश अंबानी

16/08/2020
मलबे में दबे कई लोग

देहरादून में गिरी बहुमंजिला इमारत के मलबे में दबे कई लोग, 3 लोगों की मौत

15/07/2020
shivpal yadav

शिवपाल ने अपर्णा को दी नसीहत, कहा- सपा में रहे, पार्टी के लिए काम करें फिर….

17/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version