• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

HDFC बैंक ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, ट्रांजेक्शन पर लगेगा इतने रुपये का चार्ज

Writer D by Writer D
17/08/2025
in Business
0
hdfc

hdfc

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

HDFC बैंक ने अपनी बचत खाता नीतियों में बड़ा बदलाव किया है। अब, बैंक के खाता धारकों को हर महीने केवल 4 मुफ्त कैश ट्रांजेक्शन मिलेंगे। इसके बाद, प्रत्येक अतिरिक्त ट्रांजेक्शन पर 150 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

यह बदलाव 1 अगस्त 2025 से लागू हो चुका है, और इसका असर मुख्य रूप से उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो नियमित रूप से कैश ट्रांजेक्शन करते हैं।

इसके साथ ही, बैंक ने अपनी अन्य बैंकिंग सेवाओं पर भी नए शुल्क लागू किए हैं। बैंक के अनुसार, यह कदम ग्राहकों को डिजिटल लेन-देन की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि बैंकिंग को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जा सके।

कैश ट्रांजेक्शन के लिए बदले नियम

HDFC Bank ने अपनी कैश ट्रांजेक्शन पॉलिसी में कुछ अहम बदलाव किए हैं। पहले जहां हर महीने 2 लाख रुपये तक के कैश ट्रांजेक्शन मुफ्त थे, अब ये सीमा घटकर केवल 1 लाख रुपये तक हो गई है। इससे भी महत्वपूर्ण यह है कि अब ग्राहकों को 4 फ्री कैश ट्रांजेक्शन ही मिलेंगे। इसके बाद, हर अतिरिक्त कैश ट्रांजेक्शन पर 150 रुपये का शुल्क लगेगा।

बदला, नजारा देख हंसी नहीं होगी कंट्रोल

इसके अलावा, अगर एक ग्राहक महीने में 1 लाख रुपये से अधिक कैश ट्रांजेक्शन करता है, तो शुल्क की गणना 5 रुपये प्रति 1,000 रुपये के हिसाब से की जाएगी, जिसका न्यूनतम शुल्क 150 रुपये होगा। यह बदलाव छोटे और मध्यम वर्ग के ग्राहकों को सीधा प्रभावित कर सकता है, खासकर उन लोगों को जो बैंक शाखाओं में जाकर अक्सर कैश जमा या निकासी करते हैं।

तीसरी पार्टी ट्रांजेक्शन में कोई बदलाव नहीं

बैंक की तीसरी पार्टी ट्रांजेक्शन पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी आप किसी और के खाते से भी कैश ट्रांजेक्शन कर सकते हैं, लेकिन इसकी दैनिक सीमा 25,000 रुपये पर बनी रहेगी। इसके अतिरिक्त, अगर आप बैंक से किसी अन्य के नाम पर पैसा जमा या निकालते हैं, तो वही शुल्क लागू होंगे, जो सामान्य ट्रांजेक्शन पर हैं। NEFT, RTGS, और IMPS पर भी लागू होंगे नए शुल्क लागू होंगे। इसके साथ ही HDFC Bank ने अन्य ट्रांजेक्शन पर भी शुल्क की संरचना बदल दी है। NEFT (National Electronic Funds Transfer) ट्रांजेक्शन पर शुल्क अब इस प्रकार होगा।

10,000 रुपये तक: 2 रुपये
10,000 से 1 लाख रुपये तक: 4 रुपये
1 लाख से 2 लाख रुपये तक: 14 रुपये
2 लाख रुपये से अधिक: 24 रुपये
RTGS पर भी शुल्क बढ़ाया गया है
2 लाख से 5 लाख रुपये: 20 रुपये
5 लाख रुपये से अधिक: 45 रुपये
IMPS ट्रांजेक्शन पर भी शुल्क बदलाव किया गया है
1,000 रुपये तक: 2.50 रुपये
1,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक: 5 रुपये
1 लाख रुपये से अधिक: 15 रुपये

अन्य बैंकिंग सेवाओं पर भी बदलाव

HDFC बैंक की कई अन्य सेवाओं पर भी शुल्क में बदलाव किया गया है। बैलेंस प्रमाणपत्र, इंटरस्ट प्रमाणपत्र, या पता प्रमाणन के लिए अब 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा (सीनियर सिटीजन के लिए 90 रुपये)। वहीं पुराने रिकॉर्ड की प्रति या भुगतान किए गए चेक की प्रति के लिए 80 रुपये का शुल्क लगेगा (सीनियर सिटीजन के लिए 72 रुपये)। PIN रीजनरेशन अब बिल्कुल मुफ्त होगा, जबकि पहले इसके लिए 40 रुपये शुल्क लिया जाता था। इसके साथ ही चेकबुक के नियमों में भी बदलाव हुआ है। अब हर साल सिर्फ एक चेकबुक (10 पन्नों की) मुफ्त मिलेगी। इससे अधिक पन्नों के लिए 4 रुपये प्रति पन्ना शुल्क लिया जाएगा (सीनियर सिटीजन को थोड़ी छूट मिलेगी)।

Tags: HDFCHDFC policies
Previous Post

धरती की कंपन से मचा हड़कंप, आया इतनी तीव्रता का भूकंप

Next Post

महावतार नरसिम्हा की सुनामी में बहे रजनीकांत-ऋतिक रोशन, 23 दिन में कर लिया इतना कलेक्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

आज सोना हुआ महंगा या सस्ता? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव

17/10/2026
Business

इंसानों के बिस्कुट में पशुओं के चारे वाला चोकर, प्रियागोल्ड का लाइसेंस सस्पेंड

17/10/2026
RBI Governor Sanjay Malhotra
Business

रुपये में गिरावट पर RBI सख्त, गवर्नर बोले- हर जरूरी कदम उठाने को तैयार

14/10/2026
UPI
Business

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

13/10/2026
Inflation
Business

सितंबर में महंगाई का झटका, खुदरा दर 5.54% पर पहुंची

13/10/2026
Next Post
Mahavatar Narsimha

महावतार नरसिम्हा की सुनामी में बहे रजनीकांत-ऋतिक रोशन, 23 दिन में कर लिया इतना कलेक्शन

यह भी पढ़ें

Poonch Terrorist Attack

Poonch Terrorist Attack: सेना ने जारी किए दो आतंकियों के स्केच, 20 लाख का इनाम घोषित

06/05/2024
Nand Gopal Nandi

भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास लेकर कार्य कर रही : नंदी

22/09/2021
CM Yogi

योगी सरकार ने अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, हैदराबाद के लखनऊ परिसर को दी स्थायी भूमि

12/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version