• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीएसटी सुधारों ने देश की आर्थिक एकता को सशक्त किया है: एके शर्मा

Writer D by Writer D
28/09/2025
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने प्रभार जनपद जौनपुर के मडियाहूं में जीएसटी बचत उत्सव एवं स्वच्छता कर्मियों के सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया और सभी से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की।इसके पश्चात मंत्री श्री शर्मा ने मडियाहूं बाजार में व्यापारियों एवं दुकानदारों से संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किए गए जीएसटी सुधारों की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह सुधार देश की आर्थिक व्यवस्था को नई दिशा दे रहे हैं।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि जीएसटी में की गई दर कटौतियों का सीधा असर बाजार पर दिखाई देने लगा है। रोज़मर्रा की उपयोगी वस्तुओं को 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की श्रेणी से निकालकर 5 प्रतिशत के स्लैब में लाया गया है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और बाजार में खरीदारी की रफ्तार बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पहले कर ढांचा जटिल और असमान था, लेकिन अब “एक राष्ट्र–एक टैक्स” व्यवस्था ने कारोबारियों के लिए पारदर्शी माहौल तैयार किया है। छोटे दुकानदार से लेकर बड़े व्यापारी तक सभी को समान अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

संवाद के दौरान ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्माण क्षेत्र को विशेष लाभ दिया गया है। सीमेंट की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई है, जिससे मकान बनाने और अवसंरचना विकास की लागत में कमी आएगी। इसी तरह ऑटो पार्ट्स और कई प्रकार के वाहन अब 18 प्रतिशत की श्रेणी में आ गए हैं, जिससे ऑटोमोबाइल उद्योग को मजबूती मिलेगी।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए सुधारों पर जोर देते हुए बताया कि 33 जीवनरक्षक दवाओं पर अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा, जबकि 3 अन्य दवाओं पर कर शून्य कर दिया गया है। कई चिकित्सा उपकरण और डिवाइस भी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं, जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर भी अब जीएसटी नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल मरीजों और आम नागरिकों पर आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुलभ बनाया जा सकेगा।

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी पर कर को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया है। इसी तरह कुटीर उद्योग और एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए हैंडलूम, मैनमेड फाइबर और यार्न पर भी कर दरों में कमी की गई है। मंत्री ने कहा कि इन सुधारों से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और ग्रामीण स्तर पर उत्पादन क्षमता मजबूत होगी।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने सेवाओं पर किए गए सुधारों को भी विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि अब ₹7,500 प्रतिरात तक के होटल कमरों पर कर केवल 5 प्रतिशत लगेगा, जिससे पर्यटन और आतिथ्य उद्योग को नई गति मिलेगी। साथ ही जिम, योग केंद्र और सलून जैसी सेवाओं पर भी कर 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

व्यापारियों और दुकानदारों ने संवाद के दौरान स्वीकार किया कि जीएसटी सुधारों से उनके कामकाज में पारदर्शिता आई है, हिसाब-किताब आसान हुआ है और ग्राहकों का विश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने इसे उद्योग जगत के लिए एक “गेम चेंजर” बताया। आमजन ने भी कहा कि रोज़मर्रा की वस्तुएँ सस्ती होने से घरेलू बजट पर सकारात्मक असर पड़ा है।

मंत्री श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीएसटी सुधारों ने देश की आर्थिक एकता को सशक्त किया है और व्यापार जगत में नया भरोसा जगाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार व्यापारी वर्ग के साथ हर कदम पर खड़ी है। व्यापारी न केवल अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं बल्कि समाज के विकास का भी आधार हैं, और उनकी सुरक्षा तथा प्रगति के लिए सरकार लगातार प्रयासरत रहेगी।

इस दौरान विधायक श्री आर के पटेल,पूर्व सांसद श्री बी पी सरोज,पूर्व विधायक श्रीमती सुषमा पटेल,जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण,व्यापारी एवं स्वच्छताकर्मी उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

“एक राष्ट्र – एक टैक्स” से सरल हुआ व्यापार: एके शर्मा

Next Post

I Love मोहम्मद के ट्रेंड में कांग्रेस ने भी ली एंट्री, लगाए आई लव CONSTITUTION के होर्डिंग्स

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

मिशन कर्मयोगी में उत्तर प्रदेश देश में अव्वल, गृह विभाग ने अकेले पूरे किए एक करोड़ से अधिक कोर्स

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार देगी अतिरिक्त साड़ी, 19 करोड़ से अधिक रुपये शीघ्र होंगे जारी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक सुधारों और क्षमता विकास में उत्तर प्रदेश देश के लिए रोल मॉडल : डॉ. जितेंद्र सिंह

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘ऑफिस-ऑफिस’ सीरियल की तरह न भटके आम आदमी, नागरिक संतुष्टि ही लोकसेवक का रिपोर्ट कार्ड: CM Yogi

23/10/2026
Next Post
Congress

I Love मोहम्मद के ट्रेंड में कांग्रेस ने भी ली एंट्री, लगाए आई लव CONSTITUTION के होर्डिंग्स

यह भी पढ़ें

accident

उरई से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार बस ट्रक में घुसी, यात्री घायल

09/08/2021
High Blood Pressure

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज आज ही अपनाए ये 6 कारगर घरेलू नुस्ख़े!

18/11/2021
khajur burfi

मेहमानों को खिलाएं खजूर की बर्फी, खाकर दिल हो जाएगा खुश

11/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version