• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा में किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं… शिवपाल ने इस जिले की सभी फ्रंटल इकाइयों को किया भंग

Writer D by Writer D
03/11/2025
in उत्तर प्रदेश, बदायूं, राजनीति
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूं: जिले में समाजवादी पार्टी में संगठनात्मक अनुशासन और एकजुटता को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने साफ किया कि गुटबाजी अब सपा में किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में बदायूं जिले की सभी फ्रंटल इकाइयों को भंग कर दिया गया है, जबकि जिला कार्यकारिणी को भी भंग करते हुए केवल जिलाध्यक्ष को पद पर बनाए रखा गया है।

शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के आगमन से दो दिन पहले ही सपा के प्रदेश कार्यालय से आदेश जारी कर सभी फ्रंटल संगठनों युवा सभा, छात्रसभा, महिला सभा, लोहिया वाहिनी और प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग करने के निर्देश दिए गए थे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को सहसवान पहुंचकर दहगवां चौराहे पर एक होटल व हाल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर सपा सांसद आदित्य यादव और सहसवान विधायक बृजेश यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रीय नेता मौजूद रहे।

इस दौरान शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश में विकास कार्यों को ठेकेदारी के हवाले कर दिया है। अधिकतर काम गुजरात की कंपनियों को दिए जा रहे हैं। जनता के मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार आज भी जस के तस हैं। समाजवादी पार्टी ही जनता को राहत देने में सक्षम है।

भाजपा से मिली हैं मायावती: शिवपाल

सहसवान में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि मायावती पूरी तरह से भाजपा से मिली हैं। जो भाजपा कहती है वह वही करती हैं। पीड़ितों के साथ सपा है, हम सभी को एकत्र कर रहे हैं। इसी से भाजपा बौखलाई हुई है। बीते 2024 के चुनाव में इसका उदाहरण सामने आ चुका है। बोले, बिहार चुनाव में राजद की जीत होगी और तेजस्वी की सरकार बनेगी। कहा कि भाजपा के लोग वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने का काम करते हैं।

शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य बड़े नेता हैं और वह मेरे मित्र हैं। हालांकि वह कब क्या बोल दें, इसलिए उनकी बात को हम लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं। शिवपाल ने कहा कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के दबाव में आए बिना निष्पक्ष चुनाव कराए।

शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) और उनके पुत्र बदायूं से सांसद आदित्य यादव के पहुंचने पर पार्टी के नेताओं के जुबां पर बीते दिनों की बातें आ गईं। प्रदेश सचिव रजनीश गुप्ता ने यहां तक कह दिया कि नगर निकाय चुनाव में उन्हें पार्टी का सिंबल और बड़े नेताओं का साथ मिला होता तो तस्वीर बदल जाती। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव रविवार दोपहर कुछ देर के लिए सपा के प्रदेश सचिव रजनीश गुप्ता के निवास पर रूके। स्वागत- सत्कार के बाद कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने खुद पर गुजरीं बातें सुनानी शुरू कीं तो राष्ट्रीय महासचिव से लेकर सांसद आदित्य यादव ने उन्हें टोका भी नहीं।

एकजुटता हमारी ताकत : आदित्य

सपा सांसद आदित्य यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब हवा में चुनाव लड़ने का समय नहीं है। गुटबाजी छोड़कर सबको एकजुट होना पड़ेगा। अगर हम एक रहेंगे तो प्रदेश की हर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने सपा को भरपूर समर्थन दिया, अब विधानसभा चुनाव में उसी एकता और जनसमर्थन को बनाए रखना है। एक दूसरे की टांग खींचने से संगठन कमजोर होता है, जबकि हमारी ताकत हमारी एकजुटता है।

Tags: shivpal yadav
Previous Post

इंडी गठबंधन के तीन बंदरों, पप्पू, टप्पू और अप्पू को नहीं दिख रहा विकास- सीएम योगी

Next Post

भारत ने विज्ञान और तकनीक की दुनिया में भी अपना परचम लहराया: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

प्रदेश में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं: मुख्य सचिव

25/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
CM Dhami
राजनीति

CM धामी ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया जन संवाद

25/05/2026
Main Slider

जेलों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाया जाए: मुख्यमंत्री

25/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, मुख्य सचिव ने ऊर्जा उपलब्धता की समीक्षा

25/05/2026
Next Post
PM Modi

भारत ने विज्ञान और तकनीक की दुनिया में भी अपना परचम लहराया: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Amritsari Chole

चटपटे खाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है ये डिश, तारीफ करते नहीं थकेंगे

21/05/2026
vote to harish rawat

पूर्व सीएम हरीश रावत को वोट देते हुए वोटर का फोटो वायरल

14/02/2022
Road Accident

सड़क पर दौड़ लगा रहे युवकों को कार ने रौंदा, दो कि मौत

03/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version