• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है: एके शर्मा

Writer D by Writer D
19/11/2025
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सरदार वल्लभभाई पटेल  की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले में आयोजित एकता यात्रा में सहभागिता की। यह यात्रा मल्हनी विधानसभा अंतर्गत नौपेड़वा से मोहम्मदपुर तक उत्साह, देशभक्ति और सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ निकली। बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने यात्रा में शामिल होकर इसे विशाल जनसमूह का रूप दिया।

अपने संबोधन में मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि “भारत के राष्ट्रीय एकीकरण में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। 562 रियासतों को एक धागे में पिरोकर उन्होंने एक मजबूत, संगठित और सशक्त भारत का निर्माण किया। उनका जीवन देशभक्ति, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति का जीवंत उदाहरण है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि सरदार पटेल जी के सिद्धांत और विचार आज भी देश की एकता और अखंडता की आधारशिला हैं। प्रभारी मंत्री ने आगे कहा कि “नए भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं को सरदार पटेल की कार्यशैली, समर्पण और राष्ट्रप्रथम की भावना से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति तभी संभव है जब समाज में एकता, सदभाव और आपसी सम्मान की भावना बढ़े। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बढ़ाने के लिए अपने-अपने स्तर पर सकारात्मक प्रयास करें।

प्रभारी मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोकर वह कार्य किया, जिसे करने की हिम्मत और दृष्टि बहुत कम लोगों में होती है। यदि सरदार पटेल न होते तो अखंड भारत का निर्माण मुश्किल था। उन्होंने केवल रियासतों को ही नहीं जोड़ा बल्कि देश की विविधताओं को एक शक्तिशाली पहचान दी। आज हम जिस सशक्त भारत पर गर्व करते हैं उसका मूल आधार सरदार वल्लभभाई पटेल जी की दूरदर्शिता और कार्यशैली है।

इस अवसर पर सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी , राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र यादव, सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह ’’प्रिंशू’’,  विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, डीसीएफ चेयरमैन धन्नजय सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

सीएम योगी की नीतियों का असर, देश का सबसे विकसित प्रदेश बनेगा यूपी

Next Post

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद के लिए मांगे गए आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
UPESSC

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद के लिए मांगे गए आवेदन

यह भी पढ़ें

जहरीली शराब का धंधा Poisonous liquor business

अखिलेश यादव बोले-हाथरस की बेटी का जबरन दाह संस्‍कार कर, भाजपा सरकार ने सबूत मिटाया

30/09/2020
Sanatan Board

‘सनातन बोर्ड’ के गठन के लिए महाकुंभ में होगी धर्म संसद, प्रमुख संत और ऋषि होंगे शामिल

02/12/2024
Miscreants shot the young man

बेखौफ बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

25/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version