मनोरंजन

कुनाल कामरा ने पहनी ऐसी टी-शर्ट की मच गया बवाल, कुत्ते के साथ लिखा ‘RSS’ जैसा शब्द

कॉमेडियन कुनाल कामरा (Kunal Kamra) एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक टी-शर्ट पहनकर एक फोटो शेयर की, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस टी-शर्ट पर कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मजाक उड़ाया गया था। इस पर BJP ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और मंगलवार को पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी है।

महाराष्ट्र के मंत्री और BJP के सीनियर नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने चेतावनी दी है कि पुलिस ऑनलाइन ‘आपत्तिजनक’ कंटेंट पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। बावनकुले ने सोमवार को कामरा के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पुलिस ऐसे किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के खिलाफ एक्शन लेगी।” इस पोस्ट में एक कुत्ते की तस्वीर वाली टी-शर्ट के साथ BJP के वैचारिक गुरु RSS का ज़िक्र था।

इस बात से गुस्साए शिवसेना कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बाद में मुंबई के खार में हैबिटेट कॉमेडी क्लब के साथ-साथ उस होटल को भी नुकसान पहुंचाया, जहां कामरा का शो हुआ था। ताजा विवाद के बाद, कामरा (Kunal Kamra) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि RSS का जिक्र करने वाली तस्वीर किसी कॉमेडी क्लब में नहीं खींची गई थी।

कामरा (Kunal Kamra) की इस पोस्ट के बाद पूरे देश भर में बीजेपी नेता विरोध जता रहे हैं। BJP नेताओं ने इस पोस्ट पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे अपमानजनक और भड़काने वाला बताया है। कुनाल कामरा अक्सर अपने पोस्ट औरकॉमेडी की वजह से विवादों में रहते हैं, उनके जोक्स में अक्सर दक्षिणपंथियों पर तंज किया जाता है।

Related Articles

Back to top button