• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Nissan Kait SUV का पहला लुक रिवील, Creta और Sierra को सीधी चुनौती

Desk by Desk
05/12/2025
in Tech/Gadgets
0
Creta और Sierra को सीधी चुनौती! Nissan Kait SUV का पहला लुक हुआ रिवील
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिल्कुल नई निसान Kait कॉम्पैक्ट एसयूवी (Nissan Kait SUV) को ब्राजील के Sao Paulo के एक कार्यक्रम में विश्व स्तर पर पेश किया गया. ब्राजील स्थित निसान के रेसेंडे प्लांट में इसका प्रोडक्शन पहले से ही चल रहा है और 2026 से इस मॉडल का निर्यात 20 से ज्यादा देशों में किया जाएगा. लैटिन अमेरिका और दूसरे बाजारों में कैट का मुकाबला वोक्सवैगन टेरा, फ़िएट पल्स, हुंडई क्रेटा, रेनो कार्डियन और शेवरले ट्रैकर से होगा. फिलहाल, इसके भारत में लॉन्च की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
2026 के शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा

निसान इंडिया ने तीसरी जनरेशन की रेनॉल्ट डस्टर पर बेस्ड एक सी-सेगमेंट एसयूवी की योजना बनाई है , जिसे 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा. ये मॉडल नई डस्टर वाले प्लेटफॉर्म, फीचर्स और पावरट्रेन को साझा करेगा, लेकिन एक बिल्कुल नई डिज़ाइन भाषा अपनाएगा. इसकी समग्र स्टाइलिंग मैग्नाइट और हाल ही में पेश की गई निसान Kait से इंस्पायर हो सकती है.

कितनी दमदार है ये कार

Kait की लंबाई 4.30 मीटर, चौड़ाई 1.76 मीटर और व्हीलबेस 2.62 मीटर है. इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में 432 लीटर का बूट स्पेस है, साथ ही कंपनी का दावा है कि इसमें बेहतरीन इंटीरियर स्पेस हैं. निसान ने इसके डिजाइन को अपडेट किया है, जबकि 2016 में लॉन्च हुए किक्स प्ले के मूल प्लेटफॉर्म को बरकरार रखा है.

डिजाइन हाइलाइट्स

एलईडी हैडलाइट्स
डायनेमिक एलईडी डीआरएल
स्लैट्स के साथ ग्रिल
वाइड एयर इनटेक
सर्कुलर व्हील आर्च
एलॉय व्हील
किक्स प्ले से इंस्पायर रूफ रेल्स और ORVMs

वेरिएंट और फीचर्स

वैश्विक स्तर पर, निसान Kait एसयूवी चार ट्रिम्स – एक्टिव, सेंस प्लस, एडवांस प्लस और एक्सक्लूसिव में उपलब्ध होगी. इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक और डिजिटल एसी, स्पीड और डिस्टेंस के साथ अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, ADAS और अन्य कई सुविधाएं हैं.

पावरट्रेन डिटेल्स

निसान Kait एसयूवी में किक्स प्ले वाला ही पावरट्रेन है – एक 1.6 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड, फ्लेक्स फ्यूल इंजन. ये इथेनॉल के साथ 113 बीएचपी और 149 एनएम का टॉर्क और पेट्रोल के साथ 110 बीएचपी और 146 एनएम का टॉर्क देता है. ट्रांसमिशन का काम एक सीवीटी गियरबॉक्स करता है. निसान ने पुष्टि की है कि कैट शहर में 11 किमी/लीटर का माइलेज देती है.

Tags: Nissan Kait SUV
Previous Post

Redmi 15C 5G vs Redmi 15 5G: कौन है ‘पैसा वसूल’ फोन?

Next Post

फुल टैंक में 238km की रेंज! डेली ऑफिस अप-डाउन के लिए बेस्ट ऑप्शन है ये स्कूटर

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
फुल टैंक में दौड़ेगा 238km, डेली ऑफिस अप-डाउन के लिए बेस्ट है ये स्कूटर

फुल टैंक में 238km की रेंज! डेली ऑफिस अप-डाउन के लिए बेस्ट ऑप्शन है ये स्कूटर

यह भी पढ़ें

Naxalite Sammaiya Sodi

कुख्यात नक्सली सम्मैया सोड़ी ने किया सरेंडर, आठ लाख का था इनामी

21/03/2024
president ramnath

राष्ट्रपति ने नौसेना की एविएशन विंग को ‘प्रेसिडेंट कलर’ से किया सम्मानित

06/09/2021
मनीष सिसोदिया Manish Sisodia

हाथरस गैंगरेप : मनीष सिसोदिया बोले- सत्ता, जाति और वर्दी के अहंकार के आगे यूपी में इंसानियत तार-तार

30/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version