• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार में क्लैडिंग क्यों जरूरी? जानें ये बड़े फायदे

Desk by Desk
14/12/2025
in Tech/Gadgets
0
कार में क्लैडिंग क्यों होती है जरूरी? जानें इसके 5 बड़े फायदे
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजकल लगभग हर तरह की कारों में क्लैडिंग (Cladding) देखने को मिल जाती है. फिर चाहे हैचबैक हो, सेडान हो या SUV और क्रॉसओवर सेगमेंट की गाड़ियां. क्लैडिंग असल में प्लास्टिक या फाइबरग्लास से बना एक प्रोटेक्टिव कवर होता है, जो कार के व्हील आर्च, साइड स्कर्ट और बंपर के निचले हिस्से में लगाया जाता है. इसका मकसद सिर्फ लुक बढ़ाना ही नहीं, बल्कि कार को नुकसान से बचाना भी होता है. स्क्रैच, डेंट और जंग से सुरक्षा के साथ-साथ यह कार को दमदार और स्टाइलिश लुक भी देती है. आइए जानते हैं कार में क्लैडिंग होने के 5 बड़े फायदे.

स्क्रैच और डेंट से बेहतर सुरक्षा

सड़क पर चलते वक्त कब कहां से हल्की टक्कर लग जाए या कंकड़-पत्थर उछलकर कार से टकरा जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. ऐसे में क्लैडिंग (Cladding) आपकी कार के लिए ढाल का काम करती है. खराब सड़कों या कंस्ट्रक्शन एरिया में चलने पर उछलने वाला मलबा सीधे मेटल बॉडी तक नहीं पहुंच पाता. इससे कार के निचले हिस्से पर लगने वाली छोटी-मोटी खरोंचें और डेंट काफी हद तक रुक जाते हैं.

जंग से बचाव

क्लैडिंग (Cladding) का एक बड़ा फायदा यह भी है कि यह कार को जंग लगने से बचाती है. जिन हिस्सों में मिट्टी, पानी और नमी जमा होने की आशंका रहती है, वहां क्लैडिंग एक कवर की तरह काम करती है. खासतौर पर समुद्री इलाकों में नमक की वजह से जंग लगने का खतरा ज्यादा होता है. क्लैडिंग नमी को मेटल बॉडी तक पहुंचने से रोकती है, जिससे ऑक्सीडाइजेशन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है.

रगेड और दमदार लुक

क्लैडिंग (Cladding) कार को मजबूत और एडवेंचरस लुक देती है. यही वजह है कि SUV और क्रॉसओवर कारों में इसका इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है. क्लैडिंग के कारण कार ज्यादा ऊंची और ऑल-टेरेन व्हीकल जैसी नजर आती है. इससे ग्राउंड क्लीयरेंस भी देखने में ज्यादा लगता है. ब्रेजा, नेक्सॉन जैसी कई कारें इसके अच्छे उदाहरण हैं.

स्टाइल में चार चांद

अक्सर क्लैडिंग (Cladding) मैट ब्लैक कलर में होती है, जबकि कार की बॉडी किसी और रंग की होती है. यह कलर कॉम्बिनेशन कार को काफी स्टाइलिश बनाता है. अच्छी बात यह है कि अगर क्लैडिंग (Cladding) पर हल्की खरोंच भी आ जाए, तो वह आसानी से नजर नहीं आती. इससे कार का एक्सटीरियर लंबे समय तक नया-नया सा लगता है.

किफायती और आसानी से बदलने योग्य

क्लैडिंग (Cladding) का एक और बड़ा फायदा यह है कि यह किफायती होती है. अगर क्लैडिंग को ज्यादा नुकसान पहुंच जाए, तो इसे आसानी से बदला जा सकता है. चूंकि यह कार की बॉडी से अलग लगी होती है, इसलिए रिप्लेसमेंट के दौरान मेटल बॉडी को नुकसान नहीं होता. इससे रिपेयर का खर्च भी कम आता है. कुल मिलाकर, कार में क्लैडिंग सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षा, मजबूती और बचत तीनों के लिहाज से एक बेहद फायदेमंद फीचर है.

Tags: car carecar tips
Previous Post

दिसंबर 2025 में इन कारों पर बंपर ऑफर, 1.36 लाख रुपये तक की छूट

Next Post

आपका हेडफोन ही बनेगा LIVE ट्रांसलेटर, Google ने किया कमाल

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
अब भाषा नहीं बनेगी दीवार, आपका हेडफोन ही बन जाएगा LIVE ट्रांसलेटर, Google ने किया कमाल

आपका हेडफोन ही बनेगा LIVE ट्रांसलेटर, Google ने किया कमाल

यह भी पढ़ें

भाजपा नेता पर जमीन हड़पने का आरोप BJP leader accused of land grab

भाजपा नेता पर जमीन हड़पने का आरोप, पीड़ित परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास

28/01/2021
arrested

डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ एक मादक तस्कर को पुलिस ने दबोचा

21/07/2021
farah

दोनो डोज की वैक्सीन लगवाने के बाद भी पॉजिटिव हुईं फराह खान

01/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version