• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निरंतर प्रयासों का परिणाम आज उत्तराखंड रोजगार सृजन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल : धामी

Writer D by Writer D
08/02/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खटीमा | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हेमवंती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में छात्र संघ द्वारा आयोजित विंटर कार्निवाल में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया और विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने विंटर कार्निवाल का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया तथा छात्र संघ के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि आज छात्र संघ द्वारा पहली बार विंटर कार्निवाल के अंतर्गत भजन क्लम्बिंग जैसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की शुरुआत की जा रही है। यह पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, लोक परंपराओं और युवा चेतना के संगम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भजन क्लंबिंग जैसे आयोजन यह सिद्ध करते हैं कि हमारा युवा वर्ग आधुनिकता के साथ-साथ अपनी जड़ों से भी मजबूती से जुड़ा हुआ है। संगीत, भक्ति और संस्कृति के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देना, ऐसे आयोजनों की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस पहल के लिए उन्होंने छात्र संघ की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस आयोजन के माध्यम से नेतृत्व क्षमता, संगठन शक्ति और सामाजिक दायित्व का परिचय मिला है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जिन छात्र-छात्राओं ने आज इस कार्यक्रम का संचालन किया है, वही कल राज्य और देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि खटीमा उनके लिए केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका घर, उनकी कर्मभूमि और उनकी पहचान है। खटीमा की मिट्टी ने उन्हें सेवा का संस्कार दिया है और यही वह धरती है, जहां से उन्होंने जनसेवा की पहली सीढ़ी चढ़ी थी। यहां की हर गली और हर गांव उनके दिल के बेहद करीब है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सरकार ने खटीमा में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल सहित बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठाए हैं। विकास को योजनाओं तक सीमित न रखकर उसे जमीन पर उतारा गया है। गदरपुर-खटीमा बाईपास, नौसर में पुल निर्माण और क्षेत्र में सड़कों के व्यापक नेटवर्क का विकास किया गया है। खटीमा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के साथ ही चकरपुर में राष्ट्रीय स्तर के आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण भी कराया गया है।

उन्होंने कहा कि खटीमा में आधुनिक आईटीआई और पॉलीटेक्निक कॉलेज, 100 बेड के नए अस्पताल परिसर का निर्माण किया गया है। विद्यार्थियों के लिए “साथी केंद्र” की स्थापना और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सिडकुल की स्थापना की गई है। खटीमा और टनकपुर के बीच भव्य सैन्य स्मारक का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा। पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भी सरकार संकल्पित है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय खटीमा में एमकॉम और एमएससी की कक्षाएं शुरू कराई गई हैं, वहीं जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में एकलव्य विद्यालय का संचालन भी प्रारंभ किया गया है। जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के पुनः प्रारंभ होने से तराई क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई की समस्या का समाधान होगा। एम्स के सेटेलाइट सेंटर, खुरपिया में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी के माध्यम से पूरे क्षेत्र के विकास को गति देने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि आज उत्तराखंड रोजगार सृजन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। प्रतिव्यक्ति आय में 17 गुना वृद्धि हुई है, सड़कों का नेटवर्क दोगुना और बिजली उत्पादन में चार गुना वृद्धि दर्ज की गई है। पलायन निवारण आयोग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन हुआ है। बेरोजगारी दर में एक वर्ष में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी आई है, जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। देवभूमि की संस्कृति, अस्मिता और कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि दंगारोधी और धर्मांतरण विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू किया गया है। लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। 250 से अधिक अवैध मदरसों को सील किया गया और 500 से अधिक अवैध संरचनाओं पर कार्रवाई कर यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि देवभूमि की एक-एक इंच भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन कालनेमि के तहत ढोंगियों और पाखंडियों पर भी कठोर कार्रवाई की गई है। समान नागरिक संहिता लागू कर प्रदेश में समरसता, समान अधिकार और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी गई है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून के परिणामस्वरूप 28 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिली है। अब प्रदेश में पर्ची नहीं, परिश्रम चलता है; सिफारिश नहीं, सिस्टम चलता है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत साढ़े चार वर्षों में 200 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा गया है। सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के साथ उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने खटीमा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम सिंह जेठी की पत्नी, ढील्लू सिंह राणा एवं जशोधर भट्ट के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर दीपक बाली, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, अमित पांडे, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, गौरव पांडे, सीओ बीएस धोनी सहित छात्र संघ के सभी पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

भारत-अमेरिका टैरिफ समझौता उप्र के लिए अवसर: सीएम योगी

Next Post

सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में किया पौधरोपण

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

क्रीड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूर्ण हो, गुणवत्ता से समझौता नहीं : CM धामी

07/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

कुंभ-2027 से पहले गंगा कॉरिडोर समेत बड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

07/08/2026
Punjab Assembly
पंजाब

पंजाब विधानसभा में गूंजा सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष ने मांगा जवाब

07/08/2026
Dhami Cabinet
Main Slider

धामी मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: पशुपालकों, श्रमिकों और युवाओं को राहत, हाईकोर्ट परिसर व गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार को मंजूरी

07/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में होंगे वन महोत्सव: CM नायब सैनी

07/08/2026
Next Post
CM Yogi planted a tree at Guru Gorakhnath College.

सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में किया पौधरोपण

यह भी पढ़ें

Kangana Ranaut

कंगना रनौत एक बार फिर हुई ट्रोलिंग का शिकार

24/04/2021
Arrested

25 हजार का इनामी बदमाश असलहे के साथ गिरफ्तार

01/05/2022

मुरादाबाद : भ्रष्टाचार और मारपीट के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा

22/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version