• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कॉलर पकड़कर… हुमायूं कबीर ने BJP नेता और SP को दी चेतावनी

Writer D by Writer D
12/02/2026
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
Humayun Kabir

Humayun Kabir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) के बयानों से सियासत गरमा गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। ऐसे में हुमायूं कबीर ने चेतावनी दी है कि वह 14 फरवरी को वह अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बेरहामपुर टेक्सटाइल मोड़ से एसपी कार्यालय तक मार्च करेंगे। इसके साथ ही कॉलर पकड़कर वे जवाब मांगेंगे। बुधवार (11 फरवरी) को बाबरी मस्जिद का काम भी शुरू हुआ है।

बुधवार को ही बाबरी मस्जिद का काम शुरू हो चुका है। कबीर की मानें तो इस मस्जिद के काम को पूरा होने में 2 सालों का समय लगेगा। सुबह निर्माण सामग्री लेकर जा रहे ट्रक भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोक दिए गए थे। इसी के बाद विवाद हो गया। पुलिस की मानें तो तनाव रोकने के लिए ट्रकों को रोका गया था।

हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) ने बीजेपी नेता अर्जुन सिंह पर भी निशाना साधते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कबीर ने कहा कि जिले में जमीन और संपत्ति के मामलों में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। कबीर ने साफ तौर पर कहा कि मैं कोई नोटिस नहीं दूंगा। मैं एक लाख लोगों को लाऊंगा।

हुमायूं ने कहा कि मैं 14 तारीख को उनका कॉलर पकड़कर जवाब लूंगा। लालगोला OC अतनु दास ने उस इलाके के ड्रग डीलरों से 20 करोड़ लिए हैं। जब तक ममता बनर्जी उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई नहीं करतीं, तब तक मुर्शिदाबाद ज़िले में लॉ एंड ऑर्डर की हालत कहां तक ​​पहुंचती है, इसके लिए मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार होंगे। वह कितनी गोलियां चलाएंगे? हममें से कितने लोगों ने बंगाल के सॉकेट्स की आवाज़ नहीं सुनी है। जब हम पर गोलियां चलेंगी, तो हम भी उस दिन समझ जाएंगे कि कौन कहां रहता है, जब हम उनसे बंगाल के सॉकेट्स चार्ज करने को कहेंगे।

6 दिसंबर को रखी थी बाबरी मस्जिद की नींव

हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल की भरतपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह तृणमूल कांग्रेस से चुनकर आए थे। हालांकि पार्टी ने उन्हें बाबरी मस्जिद को लेकर बाहर कर दिया था। हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी खुद की पार्टी जनता उन्नयन पार्टी बना ली है। वे लगातार ममता सरकार और बीजेपी पर हमलावर हैं। ऐसे में साफ हैं कि आने वाले दिनों में सियासी पारा हाई हो सकता है।

Tags: Humayun Kabir
Previous Post

इस दिन थिएटर्स में आएगी ‘द ममी 4’, एक्शन-एडवेंचर-हॉरर फ्रेंचाइजी के लिए फैंस बेकरार

Next Post

होटल में ओपनिंग सेरेमनी के दौरान लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

08/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

08/10/2026
नई दिल्ली

देश के कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी: PM मोदी

08/10/2026
पंजाब

नशा मुक्ति केंद्रों में होगी ट्रिपल एच स्क्रीनिंग, मान सरकार की नई पहल

08/10/2026
Next Post
Shri Siddhivinayak Hotel

होटल में ओपनिंग सेरेमनी के दौरान लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

यह भी पढ़ें

Lok Sabha Elections

लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार का उत्सव मनाने को तैयार उत्तर प्रदेश

18/04/2024
CM Vishnudev Sai-PM Modi

रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से साकार हो रहा विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

17/06/2026

प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएंगी महिलाएं

15/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version