• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने काशी की सफाई व्यवस्था का किया जमीनी निरीक्षण

Writer D by Writer D
22/02/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए के शर्मा (AK Sharma) ने प्रातः काल काशी के शिवपुर, सुषमा नगर कॉलोनी, गिलट बाजार, लक्ष्मणपुर एवं रघुवंशी नगर में कई किलोमीटर तक पैदल चलकर प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था एवं डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कार्य का विस्तृत निरीक्षण किया। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने विभिन्न गलियों और मुख्य मार्गों का जायजा लिया, जिससे व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक वार्ड में निर्धारित समय पर कचरा उठान सुनिश्चित किया जाए तथा कहीं भी कूड़े का ढेर दिखाई न दे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर सफाई व्यवस्था के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कूड़ा इधर-उधर न फेंकें और डोर-टू-डोर कलेक्शन व्यवस्था का पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही संभव है।इस अवसर पर मंत्री श्री शर्मा ने सफाई मित्रों से मुलाकात कर उनके कार्य की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सफाई कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सफाई कर्मियों को आवश्यक उपकरण, सुरक्षा सामग्री और सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे सुरक्षित और प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।

इसके पश्चात मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने सिगरा क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता एवं समय-सीमा की समीक्षा करते हुए कुछ स्थानों पर शेष रह गए इंटरलॉकिंग कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पूरे किए जाएं।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि कार्य के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इसके लिए निरंतर निरीक्षण एवं जवाबदेही आवश्यक है।

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मंत्री ए के शर्मा(AK Sharma) ने नगर निगम कार्यालय के समीप वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और विकास के साथ-साथ हरित वातावरण भी उतना ही आवश्यक है। बढ़ते शहरीकरण के बीच पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Tags: ak sharma
Previous Post

सीएम धामी ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना

Next Post

हिंदू समाज आज संगठित, जागृत और आत्मगौरव से भरपूर है – सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Order to demolish 70 year old mosque
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट परिसर की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने के आदेश, जानें पूरा मामला

17/07/2026
Next Post
CM Dhami

हिंदू समाज आज संगठित, जागृत और आत्मगौरव से भरपूर है – सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Kiara Advani Akshay Kumar

कियारा आडवाणी ने नंगे पैर किया तपती रेत पर ‘बुर्ज खलीफा’ गाने पर डांस

18/10/2020

भाजपा ही एक ऐसा संगठन है, जहां सभी वर्गों के लोगों का प्रतिनिधित्व है : केशव मौर्य

17/10/2021

बिहार के युवाओं को नए साल में मिलेगा लाखों सरकारी नौकरियां का तोहफा, जानें डिटेल

29/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version