• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं: केशव प्रसाद

Writer D by Writer D
28/03/2026
in उत्तर प्रदेश, नोएडा, राजनीति
0
Keshav Prasad Maurya

Keshav Prasad Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

​नोएडा | ​उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) आज प्रधानमंत्री द्वारा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिसमें महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किंजरापु राममोहन नायडू, केंद्रीय मंत्री, पंकज चौधरी जी, केंद्रीय राज्य मंत्री व भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री, कुंवर बृजेश सिंह, राज्य मंत्री एवम् अन्य महानुभाव सम्मिलित हुए।

केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुए इस उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने इसे उत्तर प्रदेश के विकास में एक स्वर्णिम अध्याय बताया, ​विकास को मिलेगी वैश्विक गति।

​श्री मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि डबल इंजन सरकार की विकासपरक सोच का सशक्त उदाहरण है। ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एक मील का पत्थर साबित होगा। हवाई अड्डे के पास न्यू मॉल, सिनेमा घर, बड़े मार्केट इत्यादि खुलेंगे जिससे क्षेत्र के लोगों का विकास एवं आर्थिक सम्पन्नता के अवसर प्राप्त होंगे।

उन्होंने कहा कि यह हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश को सीधे वैश्विक बाजारों से जोड़ेगा। जेवर में इस विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के आने से अंतरराष्ट्रीय निवेश में भारी वृद्धि होगी। हवाई अड्डे के संचालन से स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के लाखों नए अवसर पैदा होंगे।
​
​उन्होंने (Keshav Prasad Maurya) कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, रेलवे, एयरपोर्ट और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार से भारत तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है और निवेश तथा औद्योगिक विकास के लिए देश का सबसे आकर्षक गंतव्य बन रहा है।
​
उन्होंने कहा कि ​नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का प्रथम चरण पूर्ण होने के साथ ही उत्तर प्रदेश अब देश का ऐसा राज्य बनने की ओर अग्रसर है, जिसके पास सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। यह कनेक्टिविटी न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य को पूरी तरह से बदल देगी।

Tags: Keshav Prasad Maurya
Previous Post

योगी के मंत्री के यज्ञ में भड़की चिंगारी, धू-धू कर जला राजघाट का पंडाल; 3 झुलसे

Next Post

उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का लॉन्चपैड बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
Next Post
CM Yogi

उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का लॉन्चपैड बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

MYUVA

सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान को नई उड़ान दे रही योगी सरकार, 1.5 लाख युवा होंगे लाभान्वित

03/05/2025
Marriage

नवंबर में बजेगी शहनाई, जानें शुभ मुहूर्त और शुभ विवाह की तिथियां

08/11/2024

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें आज के रेट

31/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version